लखनऊ

Election of BJP State President:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव इसी माह, जानें कौन हैं प्रबल दावेदार

Election of BJP State President:भाजपा के नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान होते ही अब प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पार्टी इसी महीने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर देगी। कई दिग्गज नेता प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में हैं।
2 min read
Mar 11, 2025
Up bjp, up bjp district president, bhupendra chaudhary, yogi adityanath,bjp organization election, up news, bjp news, bjp election, lucknow news, यूपी न्‍यूज, बीजेपी न्‍यूज, बीजेपी चुनाव, बीजेपी संगठन चुनाव, लखनऊ न्‍यूज
उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जल्द होगा

Election of BJP State President:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चयन इसी माह होने की संभावना है। दरअसल, उत्तराखंड कल भाजपा ने 19 में से 18 जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। इनमें अधिकांश नए चेहरों को ही जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जिलाध्यक्षों के समर्थकों में खुशी का माहौल है। जगह-जगह जश्न मनाया जा रहा है। इसी के साथ ही अब उत्तराखंड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। पार्टी के चुनाव अधिकारी अब जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तिथियों का ऐलान करेंगे। इसी महीने भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। बता दें कि बीजेपी ने पिछले साल अक्तूबर में संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया नए सदस्य बनाने के अभियान के साथ शुरू की थी। राज्य में फरवरी में ही नए जिलाध्यक्ष बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन प्रक्रिया में कुछ देरी हो गई। हालांकि पार्टी ने फरवरी में ही मंडल अध्यक्षों का चयन कर लिया था। कल पार्टी ने राज्य में जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया था। उसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई थी। इधर, सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी के सभी नए जिलाध्यक्षों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी 2027 के विधानसभा सहित सभी चुनावों में विजय हासिल करेगी।

ये हैं प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में आगे

उत्तराखंड में भाजपा जिलाध्यक्षों के चयन के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। अब नव नियुक्त जिलाध्यक्ष और प्रांतीय परिषद सदस्यों की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। भाजपा के भीतर पिछले काफी समय से नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कई नामों की चर्चा चल रही है। इनमें मौजूदा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दोबारा जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। साथ ही प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक खजानदास, ज्योति प्रसाद गैरोला, विनोद चमोली आदि भी प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हैं।