
उत्तराखंड में भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों का आज ऐलान हो गया है
BJP Organizational Elections: भाजपा के नए जिलाध्यक्षों के नामों आज ऐलान हो गया है। उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए नए जिलाध्यक्षों की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। आलाकमान ने प्रताप बिष्ट को नैनीताल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पूर्व भी वह नैनीताल के जिलाध्यक्ष पद पर थे। पार्टी ने चम्पावत जिले से पूर्व जिला महामंत्री गोविंद सामंत को जिलाध्यक्ष बनाया है। परवादून से राजेंद्र सिंह तड़ियाल, पिथौरागढ़ से गिरीश जोशी को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। वहीं, देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ अग्रवाल, रुद्रप्रयाग से भारत भूषण भट्ट, देहरादून महानगर से कमल किशोर रावत, पौड़ी का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया है।इधर, अल्मोड़ा से पार्टी ने महेश नयाल को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। इससे पहले रमेश बहुगुणा यहां के जिलाध्यक्ष थे। दो बार वह यहां के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। इसी के चलते पार्टी ने उन्हें तीसरा मौका नहीं दिया है। उनके स्थान पर वरिष्ठ नेता महेश नयाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
राष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों के नामों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चर्चा की थी। इसके बाद इनकी सूची को केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा गया था। केंद्रीय स्तर पर हरी झंडी मिलने के बाद राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम तथा क्षेत्रीय सांसदों से चर्चा के बाद जिलाध्यक्षों के नाम फाइनल किए गए हैं।
Updated on:
10 Mar 2025 01:12 pm
Published on:
10 Mar 2025 01:05 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
