लखनऊ

इस क्षेत्र में तेजी से फैल रही अजीब बीमारी, स्वास्थ्य विभाग भी हो रहा हैरान

लखनऊ के बख्‍शी का तालाब क्षेत्र में आजकल एक अजीब बीमारी फैल रही है। डॉक्टर भी इसे ठीक से नहीं समझ पा रहे हैं। दिनोंदिन मरीजों की संख्या बढ़ने से लोगों में भी दहशत है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Mar 2023, 7:19 AM IST
hospita.jpg

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब के नगुवामऊ कला के अंतर्गत आने वाले गद्दिनपुरवा क्षेत्र में बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अचानक बढ़ रही मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य विभाग भी हैरान है। इस क्षेत्र में लोगों ने शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाने की शिकायत की है।

जिलास्तरीय टीम ने लोगों के सैंपल लिए
मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिला सर्विलांस अधिकारी, एपिडेमियोलॉजिस्ट, माइक्रोबायोलॉजिस्ट की जिलास्तरीय टीम को मौके पर भेजा। इस टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ने भी यहां का निरीक्षण किया है। फिलहाल स्वास्‍थ्य टीम अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। कुछ लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्‍थ्य विभाग इसे इन्फ्लूएंजा एच3एन2 नहीं मान रहा है।

लखनऊ में एक भी इन्फ्लूएंजा एच3एन2 का केस नहीं

लखनऊ के सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया "क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान फीवर के साथ लाल चकत्ते (रैशेज) के मरीज मिले। इन सभी मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर इस इलाके में कौन सी बीमारी फैली है। बताया कि लखनऊ में इन्फ्लूएंजा एच3एन2 वायरस का कोई पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया है।"

Published on:
Also Read
View All