लखनऊ

बीवी ने अपने दांतों से काटी पति की जीभ, दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए वजह

घरेलू कलह की वजह से एक बीवी ने अपने पति की जीभ ही काट ली। पति अस्पताल में भर्ती। पुलिस ने लिखा मुकदमा

2 min read
Jan 28, 2023
लखनऊ में अजीबोगरीब मामला

लखनऊ के थाना ठाकुरगंज के जनरैलगंज इलाके में एक पत्नी ने घरेलू कलह में पति की जीभ अपने दातों से काट डाली। जीभ कटने से पति लहूलुहान हो गया। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और थाने तहरीर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

मायके में ही पत्नी ने काटी जीभ, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पुलिस के अनुसार थाना ठाकुरगंज के जनरैलगंज में पति मुन्ना अपनी पत्नी और बच्चो से मिलने गया था। आपसी विवाद बढ़ा तो पत्नी ने पति की जीभ अपने दातों से काट डाली।

ठाकुरगंज पुलिस ने बतायाकि दोनों पति पत्नी में अक्सर विवाद होते रहते थे। रोज के झगड़ो से परेशान होकर सलमा बच्चों को लेकर मायके आ गई थी। जब पति उससे बच्चों से मिलने आया तो फिर दोनों में झगड़े शुरू हो गए। गुस्से में पत्नी ने इस घटना को अंजाम दे डाला। तत्काल सुचना मिलने पर पुलिस ने पत्नी सलमा को अरेस्ट करा लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

दोनो की तीन साल पहले शादी हुई थी। पति दिहाड़ी मजदूरी करता है। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के जनरैलगंज कालोनी निवासी सलमा का तीन साल पहले भुल्लन शाह की तकिया ठाकुरगंज निवासी मुन्ना से विवाह हुआ था। आपसी विवाद के चलते एक साल से दोनों अलग रह रहे हैं। दोनो बच्चें अपनी मां के साथ ही रहते है।

ट्रामा सेंटर में मुन्ना भर्ती है

गुरुवार को मुन्ना अपने बच्चों से मिलने गया था। इस बीच दोनों का विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट होने लगी। विवाद इतना बढ़ गया कि सलमा ने मुन्ना की जीभ दांत से काट ली। चीख पुकार सुनकर आप-पास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने ने दोनों को अलग किया और घायल मुन्ना को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। मुन्ना की तहरीर पर सलमा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मुन्ना का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है ।

Updated on:
28 Jan 2023 04:39 pm
Published on:
28 Jan 2023 01:47 pm
Also Read
View All