लखनऊ

शराब के ठेके पर दो गुटों में फायरिंग, ठेले पर अंडा रोल खा रहे युवक की मौत

काकोरी थाना क्षेत्र में शराब ठेके पर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद में फायरिंग होने लगी और इसी बीच गोली लगने से ठेके के पास खड़े अजीत राजपूत नाम के युवक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Feb 21, 2021
शराब के ठेके पर दो गुटों में फायरिंग, ठेले पर अंडा रोल खा रहे युवक की मौत
शराब के ठेके पर दो गुटों में फायरिंग, ठेले पर अंडा रोल खा रहे युवक की मौत

लखनऊ. काकोरी थाना क्षेत्र में शराब ठेके पर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद में फायरिंग होने लगी और इसी बीच गोली लगने से ठेके के पास खड़े अजीत राजपूत नाम के युवक की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक अपने दो दोस्तों के साथ अंडा रोल खाने आया था। घटना की जानकारी होने पर आरोपियों की तलाश में निकली पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।

जेसीपी क्राइम नीलाब्जा चौधरी ने कहा कि नरौना गांव के काकोरी मोड़ के पास एक देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान है। शनिवार रात करीब 10 बजे मौदा गांव निवासी अजीत अपने दो साथियों के साथ दुकान के बाहर खड़ा होकर अंडा रोल खा रहा था। इसी बीच दुकान पर मौजूद नरौना व मौदा गांव के कुछ लोग आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। इसी बीच अजीत गोली लगने से घायल हो गया। गोली अजीत के बाएं हिस्से में लगी थी। आनन फानन में उसके दोस्त अनुराग व अटल पास के हॉस्पिटल में ले गए। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दुकानदार से परिचित था आरोपी

डीसीपी साउथ रवि कुमार ने कहा कि पूछताछ में पता चला है कि विवाद किसी और से था। हमला करने वाला शराब दुकानदार रवि यादव के परिचित था। रवि ने ही गोली चलाने वाले बदमाशों को बुलाया था। वह किसी और की हत्या करवाना चाहता था। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद हत्या की वजह सामने आएगी।

Published on:
21 Feb 2021 05:05 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब