13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

86 सीटें, 2027 का मिशन और अखिलेश की रणनीति! सपा मुख्यालय में बड़ा चुनावी मंथन

UP Election 2027: मिशन-2027 को लेकर अखिलेश यादव ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। आज लखनऊ में 86 आरक्षित सीटों के विधानसभा अध्यक्षों के साथ अहम बैठक करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 13 Nov 2026, 1:55 PM IST

बूथ मैनेजमेंट और दलित मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति पर रहेगा खास जोर (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )

बूथ मैनेजमेंट और दलित मतदाताओं को जोड़ने की रणनीति पर रहेगा खास जोर (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )

UP Mission 2027:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय में प्रदेश की सभी 86 आरक्षित विधानसभा सीटों को लेकर अहम बैठक चल रही हैं। इस बैठक में प्रदेश की सभी आरक्षित सीटों के सपा विधानसभा अध्यक्ष शामिल हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य इन सीटों पर पार्टी की जमीनी स्थिति समझना और आगामी चुनाव के लिए मजबूत रणनीति तैयार करना है।

86 सीटों पर जीत की रणनीति पर होगा मंथन

बैठक में अखिलेश यादव आरक्षित विधानसभा सीटों पर संगठन की मौजूदा स्थिति की जानकारी ले रहे हैं । साथ ही विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जनता के बीच संगठन की पकड़ को लेकर भी चर्चा की जा रही हैं। पार्टी नेतृत्व का जोर इस बात पर रहेगा कि चुनाव से पहले हर विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत किया जाए और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका में लाया जाए।

बूथ मैनेजमेंट और दलित वोटरों पर खास नजर

आगे मिशन-2027 को देखते हुए बैठक में बूथ मैनेजमेंट को लेकर खास चर्चा होने की संभावना है। चुनाव में बूथ स्तर की मजबूती को अहम माना जाता है। ऐसे में पार्टी के विधानसभा अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों की जमीनी रिपोर्ट ली जाएगी। इसके अलावा दलित मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने, उनकी समस्याओं को समझने और संगठन में उनकी भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी मंथन होगा।

संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर

अखिलेश यादव बैठक के दौरान पदाधिकारियों से चुनावी तैयारियों का फीडबैक भी ले रहे हैं । किन क्षेत्रों में पार्टी मजबूत है और कहां संगठन को और मेहनत करने की जरूरत है, इस पर विस्तार से चर्चा होगी। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व आरक्षित सीटों पर अभी से ऐसी रणनीति बनाना चाहता है, जिससे चुनाव के समय कार्यकर्ताओं और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बना रहे।

बैठक के बाद अखिलेश यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

बैठक समाप्त होने के बाद अखिलेश यादव दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान वह बैठक से जुड़े अहम मुद्दों और पार्टी की चुनावी तैयारियों को लेकर मीडिया के सामने अपनी बात रख सकते हैं। मिशन-2027 को लेकर सपा की यह बैठक राजनीतिक लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि अखिलेश यादव आरक्षित सीटों को लेकर पार्टी नेताओं को क्या संदेश देते हैं और चुनावी रणनीति को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं।