सपा कार्यालय के बाहर लगाई गई इस होर्डिंग पर बड़े अक्षरों में लिखा है, ‘जो आए थे बुलडोजर से, वो जाएंगे साइकिल से।’ इसके साथ ही पोस्टर पर लिखा गया है, ‘बुलडोजर वाली जुल्मी हुकूमत के सामने आ डटी है जनता अपनी साइकिल के साथ। इस घमंडी सत्ता के हर जुल्म के खिलाफ बदले की शुरुआत बदलापुर से।’ होर्डिंग में इस्तेमाल किए गए इन नारों के जरिए समाजवादी पार्टी के चुनाव चिह्न साइकिल को जनता की आवाज और बुलडोजर को मौजूदा सत्ता की कार्यशैली के प्रतीक के रूप में पेश किया गया है। पोस्टर का संदेश साफ तौर पर राजनीतिक विरोध और सत्ता के खिलाफ अपनी बात रखने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।