13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सभी सांसद एकजुट रहे’, परिसीमन बिल पर सपा नेता आशुतोष वर्मा ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- अब उसके पास कोई विकल्प नहीं

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने परिसीमन बिल को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में भाजपा के पास जरूरी संख्या नहीं थी। सपा के सभी सांसद एकजुट रहे और अब भाजपा के पास कोई विकल्प नहीं बचा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 13 Nov 2026, 10:08 AM IST

UP News

सपा प्रवक्ता आशुतोष वर्मा (Photo IANS)

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष वर्मा ने परिसीमन बिल को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस की ओर से इस बिल को पास कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि परिसीमन बिल भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। भाजपा ने मानसून सत्र में इस बिल को पेश करने की कोशिश की थी, लेकिन उसके पास जरूरी संख्या नहीं थी। उस समय ऐसी बातें कही जा रही थीं कि भाजपा ने सपा के कुछ सांसदों को तोड़ लिया है, लेकिन पार्टी के सभी सांसद एकजुट रहे और किसी ने भी साथ नहीं छोड़ा। आशुतोष वर्मा ने आरोप लगाया कि अब भाजपा के पास कोई विकल्प नहीं बचा है, इसलिए वह संसद का विशेष सत्र बुलाने की बात भी नहीं कर रही है।

खबर अपडेट हो रही है