असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन पर भी अजय आलोक ने अपनी प्रतिक्रिया दी। दोनों नेताओं ने अपने गठबंधन का नाम 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' रखा है। इसे लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि, "बिहार-यूपी में कहावत है, 'मूस मोटइहें त लोढ़ा होइहें', तो करने दीजिए गठबंधन। चुनाव से पहले ऐसे गठबंधन फफूंदी की तरह बनते और खत्म होते रहते हैं। इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने इस मोर्चे को सांप्रदायिक गठबंधन बताते हुए कहा कि, कुछ लोग केवल भाईजान की चिंता कर रहे हैं हिंदुओं की चिंता किसी को नहीं है। अजय आलोक ने दावा किया कि जनता ऐसे गठबंधनों को नकार देगी।