12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुस्लिम सपा-कांग्रेस छोड़ ओवैसी के साथ आएंगे’, ओपी राजभर का गठबंधन पर बड़ा बयान, बोले- दलित समाज चंद्रशेखर आजाद के साथ होगा खड़ा

Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Alliance: ओपी राजभर ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव तक मुस्लिम समाज सपा-कांग्रेस का साथ छोड़कर ओवैसी के साथ आ सकता है, जबकि दलित समाज चंद्रशेखर आजाद का समर्थन करेगा। ओवैसी और चंद्रशेखर ने यूपी चुनाव के लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Ankit Sai

•

Updated: 12 Nov 2026, 2:06 PM IST

Om Prakash Rajbhar

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (IANS Photo)

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस पर यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि चुनाव आते-आते मुस्लिम समाज सपा और कांग्रेस का साथ छोड़कर असदुद्दीन ओवैसी के साथ खड़ा होगा। वहीं, दलित समाज चंद्रशेखर आजाद का समर्थन करेगा। राजभर ने दावा किया कि इस गठबंधन से अखिलेश यादव के लिए यूपी की राजनीति में बड़ा झटका लग सकता है।

चंद्रशेखर आजाद होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार- ओवैसी

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और AIMIM ने गठबंधन का ऐलान किया है। दोनों दलों ने अपने गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस मोर्चे की ओर से चंद्रशेखर आजाद मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि यह गठबंधन भाजपा को उत्तर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने से रोकने के लिए मजबूत विकल्प बनेगा।

ओवैसी ने कहा कि हमारे भाई चंद्रशेखर आज़ाद SPM के मुख्यमंत्री उम्मीदवार होंगे। हम सब मिलकर न सिर्फ़ इस गठबंधन की सफलता पक्की करेंगे, बल्कि यह भी पक्का करेंगे कि उत्तर प्रदेश के लोगों को इसकी सफलता का फ़ायदा मिले। आगे कोई भी बदलाव चंद्रशेखर आजाद साहब के मुख्यमंत्री बनने के बाद होगा, और हम उन सभी वादों को पूरा करेंगे।

पिछड़े और वंचित वर्गों को साथ लाने की कोशिश

ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद और उनका समुदाय लंबे समय से पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकारों की बात करता रहा है। उन्होंने कहा कि इन वर्गों को अब तक केवल वोट देने वाले लोगों के रूप में देखा गया है। गठबंधन का मकसद ऐसे लोगों को राजनीतिक रूप से मजबूत विकल्प देना है। वहीं, चंद्रशेखर आजाद ने भी गरीबों की बस्तियों, वहां रहने वाले लोगों की स्थिति और उनकी समस्याओं का जिक्र किया। उन्होंने सामाजिक बदलाव को मोर्चे की प्राथमिकताओं से जोड़कर अपनी बात रखी।

सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर उठाए सवाल

चंद्रशेखर आजाद ने दावा किया कि 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन करेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी बड़े गठबंधन बनाने की कोशिश की थी। साल 2014, 2017, 2019 और 2022 में बने गठबंधनों से सबक लेते हुए उन्होंने यह कदम उठाया। चंद्रशेखर ने कहा कि उनका दिल बड़ा है, लेकिन कुछ लोग अहंकार और अपनी महत्वाकांक्षा के चलते दूसरों के समय और सम्मान की कद्र नहीं करते।