11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अखिलेश सत्ता में आए तो मंदिर में नमाज पढ़वा देंगे’, राजभर का हमला, अयोध्या को लेकर किए गए वादे पर घेरा

उत्तर प्रदेश में अयोध्या और राम मंदिर को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या को लेकर किए गए वादे पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने निशाना साधा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अम्बेडकर नगर

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 11 Nov 2026, 9:47 AM IST

OP Rajbhar

OP Rajbhar (Photo-IANS)

कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश के पुराने कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पांच साल सत्ता में रहने के दौरान उन्होंने अयोध्या के लिए कुछ नहीं किया।

राजभर ने कहा कि वो पांच साल खुद सत्ता में थे तो अयोध्या में क्या किया? उन्होंने इतना काम जरूर किया कि हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वा दिया। उनकी सत्ता आ जाएगी तो मंदिर में ले जाकर नमाज पढ़वा देंगे। अखिलेश यादव यह तो कर सकते हैं, मगर और कुछ नहीं कर सकते हैं।"

किस ट्वीट पर राजभर ने दिया बयान?

दरअसल, अखिलेश यादव ने 9 नवंबर की देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अयोध्या को लेकर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने वादा किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अयोध्या को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा और इसे 'सनातन तीर्थयात्रा की वैश्विक राजधानी' बनाया जाएगा।

अखिलेश ने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मुद्दा उठाते हुए पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की भी बात कही थी। उन्होंने अयोध्या की स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, नाविकों को रोजगार देने और जमीन के लेन-देन की जांच कराने का भी वादा किया था।

खबर अपडेट की जा रही है