13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 लाख Gmail ID, कई देशों तक नेटवर्क! कानपुर से गिरफ्तार युवक के मामले में UP-ATS का बड़ा खुलासा

UP ATS Ankit Shankhwar: कानपुर से गिरफ्तार अंकित शंखवार को लेकर UP-ATS ने बड़ा खुलासा किया है। आरोपी पर 20 लाख Gmail ID बनाकर पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत कई देशों में बेचने का आरोप है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 13 Nov 2026, 1:56 PM IST

जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, ईमेल आईडी बंद कराने के लिए Google को लिखा पत्र, स्कूल-कॉलेजों को धमकी और साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल की आशंका  (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )  

जांच में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी, ईमेल आईडी बंद कराने के लिए Google को लिखा पत्र, स्कूल-कॉलेजों को धमकी और साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल की आशंका  (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )  

UP ATS :उत्तर प्रदेश एटीएस (UP-ATS) की जांच में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। कानपुर से गिरफ्तार किए गए अंकित शंखवार पर करीब 20 लाख Gmail ID बनाकर उन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत कई देशों के लोगों को बेचने का आरोप है। जांच में यह जानकारी सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। आशंका जताई जा रही है कि इन ईमेल आईडी का इस्तेमाल भारत में स्कूल-कॉलेजों को धमकी देने और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों में किया गया हो सकता है।

28 अक्टूबर को कानपुर से हुई थी गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक, UP-ATS ने 28 अक्टूबर को कानपुर से अंकित शंखवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही एजेंसी आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान उसके काम करने के तरीके और ईमेल आईडी बनाने के पूरे नेटवर्क को लेकर जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान करीब 20 लाख Gmail ID तैयार करने और उन्हें दूसरे देशों के लोगों को बेचने का मामला सामने आया।

पाकिस्तान और बांग्लादेश तक पहुंचीं ईमेल आईडी

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बड़ी संख्या में Gmail अकाउंट बनाकर उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत कई देशों में बेचा था। अब ATS यह पता लगाने में जुटी है कि इन अकाउंट को किन लोगों ने खरीदा और उनका इस्तेमाल किन कामों के लिए किया गया। एजेंसी के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी संख्या में ईमेल आईडी बनाने के पीछे असली मकसद क्या था और इसके जरिए कौन-कौन सी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

Google को पत्र लिखकर मांगी गई मदद

मामले की गंभीरता को देखते हुए UP-ATS ने सभी संदिग्ध ईमेल आईडी को बंद कराने के लिए Google को पत्र लिखा है। एजेंसी चाहती है कि इन अकाउंट को जल्द से जल्द बंद कराया जाए, ताकि इनका किसी गलत काम में इस्तेमाल न हो सके। साथ ही जांच में इन ईमेल आईडी से जुड़ी दूसरी जानकारियां जुटाने में भी मदद मिल सके।

स्कूल-कॉलेजों को धमकी और साइबर फ्रॉड की आशंका

जांच एजेंसी को आशंका है कि इन Gmail ID का इस्तेमाल भारत में स्कूलों और कॉलेजों को धमकी भरे ईमेल भेजने के साथ-साथ Cyber Fraud जैसी गतिविधियों में भी किया गया हो सकता है। हालांकि, इन अकाउंट के वास्तविक इस्तेमाल और इनके पीछे सक्रिय लोगों की भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल UP-ATS इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने इतनी बड़ी संख्या में ईमेल आईडी कैसे तैयार कीं, इन्हें खरीदने वाले लोग कौन थे और क्या इस नेटवर्क के तार किसी बड़े साइबर अपराध से जुड़े हैं। आने वाले दिनों में जांच के दौरान इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।