लखनऊ

प्रदेश सरकार को तत्काल लेना बड़ा ये बड़ा फैसला, चार बड़े अधिकारियों के किए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

-प्रदेश सरकार ने चार पुलिस अफसरों के तबादले कर दिए
less than 1 minute read
Jul 16, 2019
cm yogi
प्रदेश सरकार को तत्काल लेना बड़ा ये बड़ा फैसला, चार बड़े अधिकारियों के किए तबादले, देखें पूरी लिस्ट

जालौन. अपराध पर लगाम लगाने के लिए लगातार तबादले किए जा रहे हैं जिससे अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके। इसके तहत मंगलवार को प्रदेश सरकार ने चार पुलिस अफसरों के तबादले कर दिए है। इस क्रम में प्रतापगढ़ व जालौन के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। अभिषेक सिंह को प्रतापगढ़ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अभी तक पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ के रूप में तैनात थे।

वहीं, डॉ. सतीश कुमार को पुलिस अधीक्षक जालौन नियुक्त किया गया है। जो कि अभी तक पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम लखनऊ पद पर तैनात थे। इसके अलावा अभी तक जालौन पुलिस अधीक्षक रहे स्वामी प्रसाद को पुलिस अधीक्षक विशेष जांच, लखनऊ नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अब तक प्रतापगढ़ के एसपी के पद पर तैनात रहे एस आनंद को डीजीपी मुख्यालय से अटैच किया गया है।

पिछले कुछ समय में प्रदेश में बिजली व शिक्षा सहित अलग-अलग विभागों में अफसरों के तबादले किए गए हैं। यह सिलसिला अब भी जारी है।

Published on:
16 Jul 2019 02:56 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब