लखनऊ

डीएम का आदेश: पीवीआर, लूलू मॉल, फिनिक्स आलमबाग सहित 13 सिनेमाघरों में 15 अगस्त को निशुल्क फिल्में

Free movies on August 15 in 13 cinemas लखनऊ जिलाधिकारी ने 15 अगस्त को निशुल्क फिल्में दिखाये जाने के संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार जिले के 13 मल्टीप्लेक्स, पीवीआर सहित अन्य सिनेमाघर में निशुल्क फिल्में दिखाई जाएगी। देखें सिनेमाघरों की सूची...
less than 1 minute read
Aug 13, 2025
देशभक्ति की फिल्में देखें निशुल्क (फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)

लखनऊ में जिलाधिकारी विशाखा जी ने 15 अगस्त को 13 मल्टीप्लेक्सों और सिनेमाघरों में देशभक्ति फिल्में निशुल्क दिखाई जाने का आदेश जारी किया है। जिनमें सीनियर सिटीजन, स्कूलों, कॉलेजों के बच्चों और दिव्यांगों के लिए सीटें आरक्षित रहने की भी जानकारी दी है। इसके लिए सहायक आयुक्त प्रभारी मनोरंजन कर मुकुल तिवारी और राज्य कर अधिकारी पीयूष कुमार यादव को अधिकृत किया गया है। इनमें मल्टीप्लेक्स गोमती नगर, सिनेपोलिस वन अवध सेंटर गोमती नगर, पीवीआर लूलू मॉल सुशांत गोल्फ सिटी शामिल है।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी जिले के मल्टीप्लेक्स में देशभक्ति फिल्में निशुल्क प्रदर्शित की जाएगी इस क्रम में जिले के मल्टीप्लेक्स में नीचे लिखिए विवरण के अनुसार स्कूली बच्चों जान सामान के लिए हिंदी फीचर फिल्मों का निशुल्क प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें पहले आओ पहले पांव का नियम लागू होगा।

इन सिनेमाघर में होगा निशुल्क देशभक्ति फिल्मों का प्रदर्शन

वेब मल्टीप्लेक्स गोमती नगर, वन अवध सेंटर गोमती नगर, सिनेपोलिस फन पब्लिक गोमती नगर, पीबीआर सहारागंज, पीबीआर फिनिक्स आलमबाग, पीवीआर लूलू मॉल सुशांत गोल्फ सिटी, आईनॉक्स उमराव निशातगंज, आईनॉक्स क्राउन चिनहट फैजाबाद रोड, आईनॉक्स एमराल्ड आशियाना, आईनॉक्स प्लासियो गोमती नगर विस्तार, मूवी मैक्स आलमबाग बस अड्डा, अंतास डीडी सिनेमा गोमती नगर विस्तार, एसआरएस सिनेमा गोमती नगर शामिल है।‌ आदेश को सफल बनाने के लिए सहायक आयुक्त प्रभारी मनोरंजन कर मुकुल तिवारी और पीयूष कुमार यादव को लगाया गया है।

Updated on:
13 Aug 2025 08:55 am
Published on:
13 Aug 2025 08:18 am