एनएचएआई में नौकरी का एक सुनहरा मौका है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए लिंक लाइव कर दिया गया है। जानिए पूरी डीटेल।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया मौका है। एनएचएआई ने जनरल मैनेजर (तकनीकी) से लेकर मैनेजर (तकनीकी) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में नौकरी करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एनएचएआई में कुल 60 पदों पर भर्ती की जाने वाली है। इसके लिए 22 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। एनएचएआई भर्ती के लिए उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं। इनकी अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।
जनरल मैनेजर (तकनीकी)- 20 पद, डिप्टी जनरल मैनेजर (तकनीकी)- 20 पद, मैनेजर (तकनीकी)- 20 पद, कुल पदों की संख्या- 60 पद। एनएचएआई में चयन होने पर जनरल मैनेजर (तकनीकी) लेवल-13 (रु.123100-215900) / (पूर्व-संशोधित) पीबी-4 (रु.37400-67000) ग्रेड वेतन रु.8,700, डिप्टी जनरल मैनेजर (तकनीकी) लेवल-12 (रु.78800-209200) / (पूर्व-संशोधित) पीबी-3 (रु.15600-39100) ग्रेड वेतन रु.7600, मैनेजर (तकनीकी) लेवल-11 (रु.67,700- 2,08,700) / (पूर्व संशोधित) पीबी-3 (रु. 15,600- 39,100) ग्रेड पे रु. 6600 वेतन है।
उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म भरकर और उसी पोर्टल पर जमा करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद भरा हुआ आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट एनएचएआई को इस पते पर भेजना होगा।
-डीजीएम (एचआर/एडमिन.) – III, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्लॉट नंबर जी5 और 6, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली – 110075