लखनऊ

यूपी के 16 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 25 प्रतिशत बढ़ोतरी का मिलेगा लाभ 

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 16 हजार कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। महंगाई भत्ते की दर बढ़ाकर 50 फिसदी कर दी गई है।

less than 1 minute read
Jul 03, 2024

Retirement Gratuity: यूपी राज्य के कर्मचारियों, शिक्षकों को योगी सरकार ने बहुत बड़ा तोहफा दिया है। ग्रेच्यूटी सीलिंग बढ़ा दी गई है। पहले सीलिंग सीमा 20 लाख रुपए थी पर केंद्र सरकार के आदेश के बाद इसकी सीमा 25 लाख हो गई है। लोकसभा चुनाव के दौरान कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया गया था। डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी की गई थी।

डीए बढ़ने के बाद से ही रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ ग्रेच्युटी समेत अन्य भत्ते बढ़ाए जाने की उम्मीद लगाई जा रही थी। अब रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्युटी की लिमिट 25 फीसदी बढ़ाकर 20 लाख से 25 लाख रुपए कर दी गई है।

16 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी 

एक रिपोर्ट के मुताबिक इससे यूपी के करीब 16 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसकी जानकारी दो जुलाई मंगलवार को वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन कुमार की तरफ से दी गई। उन्होंने इस आशय का शासनादेश जारी किया। बता दें कि अगर कोई कर्मचारी लगातार कम से कम पांच वर्ष तक कहीं नौकरी कर चुका हो तो उसे ग्रेच्युटी मिल सकती है। अधिनियम, 1972 के अनुसार,ग्रेच्युटी की यह रकम कर्मचारी की सेवा समाप्ति, मृत्यु या इस्तीफे पर ही मिलती है।

Updated on:
03 Jul 2024 06:13 pm
Published on:
03 Jul 2024 06:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर