10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मिस्टर योगी, तैयार हो जाओ…’ अकबरुद्दीन ओवैसी ने यूपी सीएम को दी खुली चुनौती

Akbaruddin Owaisi challenge to Yogi Adityanath : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने उत्तरप्रदेश में संगठन के विस्तार का ऐलान कर दिया है। हाल ही में एक सभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी को चुनौती तक दे डाली।

2 min read
Google source verification

तेलंगाना में सभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी को दी चुनौती, PC- @akbarowaisii X Handle

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज हो गई है। इसी बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने भी राज्य में अपनी सक्रियता बढ़ाने के संकेत दे दिए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और मजबूती से चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी है।

तेलंगाना के निजामाबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि AIMIM उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए कहा, 'मिस्टर योगी, तैयार हो जाओ। यूपी भी आ रहे हैं। हम उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत दिखाएंगे और वहां भी अपना झंडा गाड़ेंगे।'

सांसद असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं अकबरुद्दीन

अकबरुद्दीन ओवैसी AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के भाई हैं और पार्टी के प्रमुख चेहरों में शुमार किए जाते हैं। वह हैदराबाद की चंद्रयानगुट्टा विधानसभा सीट से लगातार छह बार विधायक चुने जा चुके हैं। साल 2023 में उन्हें तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर भी नियुक्त किया गया था। अकबरुद्दीन ओवैसी अपने तीखे और विवादित बयानों के चलते अक्सर राजनीतिक सुर्खियों में रहते हैं। खासतौर पर वर्ष 2012 में दिया गया उनका ‘15 मिनट’ वाला बयान आज भी चर्चा का विषय बना रहता है।

यूपी में अब तक करिश्मा नहीं दिखाई AIMIM

उनके ताजा बयान को AIMIM की उत्तर प्रदेश में सियासी जमीन तैयार करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी इससे पहले भी यूपी में चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन उसे कोई खास सफलता नहीं मिली थी। इसके बावजूद AIMIM लगातार राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है, खासकर मुस्लिम मतदाताओं के बीच अपनी राजनीतिक मौजूदगी बढ़ाने पर फोकस कर रही है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अकबरुद्दीन ओवैसी का यह बयान उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बनाने की कोशिश का संकेत देता है। राज्य में पहले से ही बीजेपी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला रहता है। ऐसे में AIMIM की बढ़ती सक्रियता आने वाले चुनावों को और दिलचस्प बना सकती है।