
Haryana Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में सोमवार को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी। देखते ही देखते हिंसा इतना बढ़ गई कि उपद्रवियों ने 80 से अधिक गाड़ियां फूंक दी। हिंसा की वजह से नूंह में अब तक 4 लोगों की मौत और 50-60 लोग घायल हैं। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
गुड़गांव, फरीदाबाद और पलवल से हालात को काबू करने के लिए फोर्स भेजी गई। इंटरनेट सेवाएं अगले आदेश तक के लिए बंद कर दी गई हैं। नूंह जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं। 6 महीने में तीसरी बार हरियाणा के नूंह में दो समुदायों के बीच बवाल हुआ है।
वहीं, मंगलवार को ट्विटर पर ‘मेवात मांगे बुलडोजर’ ट्रेड होने लगा है। आइए जानते हैं लोगों ने सोशल मीडिया पर क्या- क्या लिखा?