
लखनऊ.Mahant Nritya Gopaldas: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास राजधानी लखनऊ के मेदांता अस्पताल में लगभग दो दिनों से ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे| जाँच में पेशाब और फेफड़े संक्रमित पाए गए जिसके बाद उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों और यूरोलोजी विशेषज्ञों की टीम की निगरानी में रखा गया है। अब उनके स्वास्थ में सुधार है और स्थिति संतोषजनक है|
महंत गोपाल दास के सहयोगी मठ मनीराम छावनी के निवासी कमल नयन दास ने रविवार को बताया था कि सुबह महंत की तबीयत बिगड़ने पर अयोध्या जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था|
महंत को ऑक्सीजन स्तर कम होने और सांस फूलने की शिकायत के बाद लखनऊ उपचार के लिए लाया गया| ऑक्सीजन लेवल में कमी के अलावा सर्दी-खांसी से हैं पीड़ित महंत गोपालदास| लेकिन अभी हालत में सुधार है और ऑक्सीजन सपोर्ट में भी कमी आयी है|