लखनऊ

कोरोना की दूसरी लहर को लेकर यूपी में फिर हाई अलर्ट, योगी सरकार ने जारी किए ये निर्देश

देश में केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा व मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में कोरोना वायरस (Covid-19) की दूसरी लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 23 Feb 2021, 3:57 PM IST
कोरोना की दूसरी लहर को लेकर यूपी में फिर हाई अलर्ट, योगी सरकार ने जारी किए ये निर्देश
कोरोना की दूसरी लहर को लेकर यूपी में फिर हाई अलर्ट, योगी सरकार ने जारी किए ये निर्देश

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. देश में केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा व मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में कोरोना वायरस (Covid-19) की दूसरी लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर कर दिया है। टीम-11 के साथ समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को कोरोना के बढ़ते मामलों के तहत जरूरी दिशा निर्देश दिए। दिशा-निर्देशों के तहत दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया। रेड जोन से आने वाले लोगों के संक्रमित होने की जानकारी पर उन्हें क्वारंटीन करने के भी निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को निर्देश

उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब व छत्तीसगढ़ से आने वाले लोगों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नजर रखने को कहा है। इसके साथ ही इन सभी के अनिवार्य परीक्षण के साथ इनको क्वारंटीन करने का निर्देश है। प्रदेश के स्वास्थ्य महानिदेशक, डीएस नेगी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उत्तर प्रदेश में भले ही गिरावट आई है, लेकिन अब भी सभी जिलों में स्थिति की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों की सीमा से लगने वाले जिलों व वहां से यूपी आने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी।

त्योहारों पर रहें सावधान

प्रदेश सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को शिवरात्रि और होली सहित अन्य त्योहारों के मद्देनजर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। योगी सरकार ने अधिकारियों को आक्रामक तरीके से परीक्षण, ट्रैकिंग और उपचार जारी रखने का निर्देश दिया है।

हर जिले में कांटेट ट्रेसिंग

प्रदेश सरकार प्रत्येक दिन करीब एक लाख 25 हजार लोगों का कोविड टेस्ट करा रही है। हर जिले में कांटेट ट्रेसिंग भी की जा रही है। प्रदेश के 26 जिलों में कोविड की स्थिति संतोषजनक पाई गई है। यूपी के 26 जिलों में कोरोना के 10 से कम मरीज पाए गए हैं। वहीं अब तक कोरोना मुक्त चल रहे श्रावस्ती जिले में दो नए केस सामने आए हैं। राज्य में अब तक छह लाख लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 5.92 लाख रोगी संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट भी बढ़कर 98.16 प्रतिशत हो गया है।

Published on:
Also Read
View All
‘प्रदेश अध्यक्ष हैं तो पहले अपना टिकट घोषित करें’, अखिलेश यादव बोले- जिनकी खुद की टिकट पड़ोसी पक्की नहीं होने दे रहे, वो चुप ही रहें

‘न ब्रज में प्रवेश मिलेगा, न अवध में’, धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव का निशाना, बोले- यदुवंशियों और रघुवंशियों की भावनाएं आहत कीं

‘लाखों गौमाताओं को कटवाने वाले शासन की तुलना रामराज्य से नहीं हो सकती’, शंकराचार्य बोले- अंगद का पैर सत्ता के दंभ पर नहीं, धर्म पर टिका था

‘अगली पैदाइश तक मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद नहीं’, ओपी राजभर बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे, किसी एक सीट से लड़कर दिखाइए

योगी का तख्तापलट करना चाहते हैं मोदी-शाह-शिवराज: लखनऊ में कांग्रेस का बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप