लखनऊ

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश: लखनऊ, गाजियाबाद, अयोध्या समेत 40 जिलों में में पानी, लिस्ट जारी

उत्तर प्रदेश के लगभग 30 से अधिक जिलों में पिछले 24 घंटों में बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग के अधिकारी जेपी गुप्ता के मुताबिक आने वाले 48 घंटों तक अभी तेज बारिश और आँधी की संभावना बनी हुई है। इसमें लखनऊ, अयोध्या, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, प्रयागराज जैसे प्रमुख जिले भी शामिल हैं।  
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2022, 10:27 AM IST
Mausam Vibhag Alert
Mausam Vibhag Alert

उत्तर प्रदेश में बारिश का मौसम एक बार फिर से वापस होता दिखाई दे रहा है। बीते चौबीस घंटों से प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों में बारिश ने तेजी पकड़ी है। यहाँ कई जिलों में देर रात से लेकर सुबह तक बारिश होती रही। लखनऊ, कानपुर, नोएडा, अयोध्या, गाजियाबाद समेत दो दर्जन जिले पानी से पानी पानी हो गए हैं। वहीं तेज चलती हवाओ की वजह से इसमें और भी रफ्तार देखी जा रही है।

मौसम वैज्ञानिक जेपी गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात और अरब खाड़ी की तरफ से आने वाली ठंढ़ी हवाओ की वजह से फिर से मानसून तेजी से एक्टिव हो गया है। जिससे उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में बारिश और तेज ठंढ वाली हवाएँ चल रही हैं। 18 सितंबर तक यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में लखनऊ, कानपुर में सबसे अधिक 80 मिमी. तक बारिश हुई है। इसे एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। जो की इस सीजन का सबसे अधिक है।

मौसम वैज्ञानिक जेपी गुप्ता के मुताबिक 24 घंटे की बात करें तो 10.6 मिलीमीटर औसत बारिश पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड की गई है। हमारे अनुमान से 65 % ज्यादा बारिश है। बारिश के चलते बुधवार को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में वर्ल्ड रोड सेफ्टी सीरीज का मैच तक रद्द करना पड़ा।

पूर्वाञ्चल से लेकर पश्चिमी यूपी तक अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मऊ, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सिद्धार्थ नगर, आयोध्या, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, झांसी, जालौन, इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, मेरठ, नोएडा, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, सोनभद्र, आगरा, जालौन, गाजियाबाद, जिलों में अलर्ट है।


मौसम विभाग लखनऊ के हेड जेपी गुप्ता के मुताबिक, 1 हफ्ते पहले से बादलों ने मध्य प्रदेश की ओर से उत्तर प्रदेश की ओर हवाओं का तेजी से बहना शुरू हो गया था। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक आ गया है। हवा में नमी और ठंढक बनी हुई है।

Published on: