
राजधानी के लुलु मॉल में नमाज के बाद शुरू हुआ विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को हिन्दू संगठन करणी सेना से जुड़े कार्यकर्ता हनुमान चालीसा पढ़ने पहुँच गए। जिसके बाद वहाँ मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं कुछ कार्यकर्तों को पुलिस ने मॉल में घुसने से भी रोकते हुए कॉलर पकड़ कर बाहर कर दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया गया है।
लूलू में सुंदरकाण्ड को लेकर फैसला वापस
वहीं शुक्रवार को लुलु मॉल में सुंदरकाण्ड पढ़ने को लेकर ऐलान करने वाले हिंदुवादी विचार संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ पाठ का ऐलान किया था। इतना ही नहीं बल्कि सुंदरकांड के जरिये पूरे मॉल की शुद्धता की भी बात कही गई थी। शुक्रवार शाम 6 बजे हिंदू महासभा की ओर से सुंदरकांड का पाठ किए जाने का ऐलान किया गया था।
सुंदरकाण्ड का ऐलान वापस
हालांकि, मॉल के मैनेजर समीर वर्मा हिन्दू नेता शिशिर के घर पहुंचे। हिंदू महासभा ने सुंदरकांड-पाठ टाल दिया। लेकिन अब हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की पत्नी किरण मॉल में सुंदरकांड का पाठ करने पर अड़ी हैं। सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।
Biggest Mall in UP
सबसे बड़े शॉपिंग मॉल लुलु मॉल का लखनऊ में 10 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया था। उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद यहां नमाज पढ़े जाने का वीडियो वायरल होने लगा। मामले ने काफी तूल पकड़ लिया।
Mall Management Take Action
हिंदू महासाभा ने मॉल में ही सुंदरकांड का पाठ पढ़ने का ऐलान किया। इसके बाद मॉल प्रबंधन ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली। वहीं, नमाज पढ़ने वाले लोगों के खिलाफ मॉल प्रबंधन ने एफआईआर दर्ज कराई है। सुशांत गोल्फ सिटी में इन लोगों के खिलाफ धारा 153ए, 295ए, 341 सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।