
IRCTC Holi Special trains 2018 : होली के त्यौहार पर लखनऊ से दूसरे जिलों के लिए जाने वाले यात्रियों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर अभी से दिखाई देने लगी है। वहीं लखनऊ से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ भी अच्छी खासी नजर आने लगी है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे (IRCTC) ने लखनऊ मार्ग पर 5 अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों को चलाकर सफर करने वाले यात्रियों को राहत दी है और ये सभी ट्रेनें 27 मार्च तक चलेंगी।
आप होली की खुशियों मनाने के ले लिए अपने घर जा रहे हैं। ऐसे में आपको अगर ट्रेन न मिल रही हो तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए भारतीय रेलवे यात्रियों की परेशानी के देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चला रही है। जिसमें आपको जल्द सीटें मिल जाएंगी। ये सभी ट्रेनें लखनऊ से होकर गुजरेंगी। सभी लंबी दूरी की ट्रेनें हैं और होली पर यह आपके घर की राह आसान कर देंगी। लखनऊ रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि होली स्पेशल ट्रेन लखनऊ रेलवे स्टेशन पर जरूर रुकेंगी। अधिकांश स्पेशल ट्रेनें सुपरफास्ट श्रेणी की ही हैं जो कि यात्रियों को सुविधाएं प्रदान करेंगी।
ये है लखनऊ से गुजरने वाली 5 स्पेशल ट्रेनें
1. दिल्ली-दरभंगा होली स्पेशल ट्रेनें
दिल्ली जंक्शन से दरभंगा के बीच बाई-वीकली एसी स्पेशल (04406/04405) चलेगी। दिल्ली से यह ट्रेन (04406) 4 सितंबर से 30 अक्टूबर तक हर सोमवार और गुरुवार सुबह 11:15 बजे छूटकर शाम 18:40 बजे लखनऊ और अगली सुबह 09: 30 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (04405) 5 सितंबर से 31 अक्टूबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार को दरभंगा से दोपहर 12:00 बजे रवाना होकर रात 02:25 बजे लखनऊ और अगले दिन दोपहर 12:40 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
2. गोरखपुर-चंडीगढ़ होली स्पेशल ट्रेनें
चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल (04924) 7 सितंबर से 26 अक्टूबर तक हर गुरुवार को चंडीगढ़ से रात 23.15 बजे छूटकर लखनऊ अगले दिन सुबह 11:15 बजे और गोरखपुर शाम 17:30 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन (04923) 8 सितंबर से 27 अक्टूबर तक हर शुक्रवार को रात 22:10 बजे छूटकर रात 03:20 बजे लखनऊ, अगली सुबह 11:55 बजे सहरानपुर और दोपहर 14:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
3. लखनऊ-कोलकाता होली स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों में लोगों की सुविधा के लिए लखनऊ से कोलकाता के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन (04206) लखनऊ से चार सितंबर से 30 अक्टूबर तक हर सोमवार रात 23:55 बजे रवाना होकर सुबह 05:40 बजे वाराणसी, 10:45 बजे पटना, और रात 20:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन (04205) 5 सितंबर से 31 अक्टूबर तक हर मंगलवार रात 23:55 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन वाराणसी अगली शाम 15:20 बजे और लखनऊ रात 22:25 बजे पहुंचेगी।
4. गोरखपुर-आनंद विहार होली स्पेशल ट्रेनें
रेलवे आनंद विहार से गोरखपुर के बीच 16 डिब्बों वाली एलएचबी रेक की ट्रेन चलाएगा। आंनद विहार-गोरखपुर स्पेशल (04046) हर रविवार 3 सितंबर से 29 अक्टूबर तक चलेगी। यह ट्रेन आनंद विहार से रात 20:00 बजे छूटकर लखनऊ रात 02:15 बजे और गोरखपुर सुबह 07:50 बजे पहुंचेगी। वापसी में गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल (04045) 4 सितंबर से 30 अक्टूबर तक हर सोमवार को चलेगी। गोरखपुर से यह ट्रेन सुबह 10:35 बजे चलकर लखनऊ शाम 17:15 बजे और आनंद विहार रात 03:35 बजे पहुंचेगी।
5. नई दिल्ली-बरौनी होली स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने बरौनी और नई दिल्ली के बीच 18 फेरे बाई वीकली एसी स्पेशल चलाने का फैसला किया है। नई दिल्ली से यह ट्रेन (04404) एक सितंबर से 31 अक्टूबर तक हर मंगलवार और शुक्रवार शाम 19:25 बजे छूटकर तड़के 04:00 बजे लखनऊ, सुबह 09:35 बजे गोरखपुर और शाम 18:50 बजे बरौनी पहुंचेगी। बरौनी से यह ट्रेन (04403) 2 सितंबर से एक नवंबर तक हर बुधवार व शुक्रवार रात 21:35 बजे छूटकर सुबह 05:15 बजे गोरखपुर, सुबह 10:55 बजे लखनऊ और रात 22:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।