लखनऊ

घर बनाना हुआ महंगा भवन निर्माण साम​ग्रियों के रेट 30 फीसद तक बढ़े, भवन निर्माता हतप्रभ

House Build Expensive पर महंगाई के इस दौर में अब आशियाना बनाने का सपना दूर की कौड़ी हो गई है। यह बेहद हैरानगी भरी जानकारी है कि बीते तीन माह में भवन निर्माण करीब 25 फीसद तक महंगा हो गया है। सीमेंट, सरिया, ईंट, मौरंग, बालू के रेट में रोजाना कुछ न कुछ बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। उस पर तुर्रा यह है कि, मजदूरी भी महंगी हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2022, 9:43 AM IST
House Build Expensive : घर बनाना हुआ महंगा भवन निर्माण साम​ग्रियों के रेट 30 फीसद तक बढ़े, भवन निर्माता हतप्रभ
House Build Expensive : घर बनाना हुआ महंगा भवन निर्माण साम​ग्रियों के रेट 30 फीसद तक बढ़े, भवन निर्माता हतप्रभ

B uilder Bewildered यूपी में अब मकान बनाना महंगा हो गया है। पेट्रोल-डीजल, सब्जियां, राशन, रेल और रोडवेज का किराया इस वक्त सब महंगा होता जा रहा है। और यह महंगाई कब रुकेगी कुछ कहा नहीं जा सकता है। पर महंगाई के इस दौर में अब आशियाना बनाने का सपना दूर की कौड़ी हो गई है। यह बेहद हैरानगी भरी जानकारी है कि बीते तीन माह में भवन निर्माण करीब 25 फीसद तक महंगा हो गया है। भवन निर्माण सामग्रियों की कीमत इस वक्त आसमान छू रहीं हैं। सीमेंट, सरिया, ईंट, मौरंग, बालू के रेट में रोजाना कुछ न कुछ बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। उस पर तुर्रा यह है कि, मजदूरी भी महंगी हो गई है।

बढ़े रेट की वजह से रुक सकता है भवन निर्माण

मंगलवार को अचानक सीमेंट की कीमतों में प्रति बोरी 35 रुपए से लेकर 50 रुपए तक का इजाफा किया गया है। बताया जा रहा है कि, सीमेंट कीमतें क्यों बढ़ाई गई है इस पर कंपनियों ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। करीब 50 रुपए की वृद्धि से सभी मकान बनाने वाले हतप्रभ है। संभवत: भवन निर्माण कार्य कुछ दिनों के लिए रुक जाएं।

सीमेंट के रेट जानिए

गौर कीजिए की 10 अप्रैल को ब्रांडेड कम्पनियों के सीमेंट की कीमतें क्या थी। और 12 अप्रैल को कितनी हो गईं। एसीसी की एक सीमेंट बोरी 410 रुपए की थी अब 460 रुपए की हो गई। अल्ट्राटेक 390 से बढ़कर 440 रुपए हो गई। बिरला सम्राट 350 रुपए से 400 रुपए, केजेएस 300 से 330, बांगर 380 रुपए से 415 रुपए और अंबुजा 360 रुपए से बढ़कर 395 रुपए हो गए हैं।

मजदूरी आसमान पर

अब अगर मजदूरी की बात करें तो पहले मिस्त्री 500 रुपए प्रतिदिन लेता अब वह 700 से कम पर नहीं मानता है। लेबर 400 के स्थान पर 600 रुपए रोजाना की मांग कर रहे हैं। अगर आप ठेके पर भवन निर्माण कराना चाहते हैं तो उसका भी रेट आसमान छूने लगा है। 100 रुपए प्रति घन फीट था जो बढ़कर 130 प्रति घन फीट हो गया है।

मौरंग, बालू, ईंट सबके दाम चढ़े

इस वक्त मौरंग 55 हजार रुपए प्रति ट्रक, गिट्टी 62 हजार रुपए प्रति ट्रक और बालू 30,000 हजार रुपए प्रति ट्रक हो गया है। अव्वल 9 हजार प्रति हजार ईंट और नंबर दो 8,000 प्रति हजार ईंट का दाम बाजार में है।

सरिया 30 फीसद महंगा

सरिया की कीमतों में करीब 30 प्रतिशत की तेजी लगातार बनी हुई है। इसके पीछे वजह है कि, कच्‍चा माल आसानी से नहीं पलब्ण हो रहा है।

मनमाने तरीके से बढ़ाया गया रेट

उप्र सीमेंट व्यापार संघ प्रदेश अध्यक्ष श्याममूर्ति गुप्ता ने बताया कि, वैसे तो कंपनियां अधिकतम 10 रुपए प्रति बोरी दाम बढ़ाती थी पर इस बार मनमाने तरीके से रेट बढ़ाया गया है।

Published on:
Also Read
View All
‘BJP ने बैलेट पेपर की चोरी की’, कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने साधा निशाना, बोले- आगरा में उम्मीदवारों से बदतमीजी हुई, उन्हें रोते हुए देखा गया

संजय सिंह ने किया ऐलान, बोले- AAP यूपी चुनाव लड़ने को तैयार, ‘अब केजरीवाल तय करेंगे कितनी सीटों पर उतरेगी पार्टी’

UP News: ‘शिल्पित’ ब्रांड से बिकेंगे ODOP-ODOC उत्पाद, Amazon-Flipkart समेत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिलेगी जगह

प्रॉपर्टी मालिकों के लिए बड़ी खबर: यूपी में रजिस्ट्री के बाद नामांतरण होगा आसान, डिजिटल आईडी से रिकॉर्ड का सत्यापन

‘बांग्लादेश के मुद्दे पर बीजेपी का दोहरा रवैया’: अडानी की बिजली सप्लाई पर संजय सिंह ने सरकार को घेरा