लखनऊ

कांग्रेस के प्रदर्शन में प्रभात की कैसे हुई मौत ? जानें शासन-प्रशासन ने क्या कहा  

UP Congress: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। कांग्रेस ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। आइये बताते हैं आखिर कौन है ये युवक और कैसे हुई इसकी मौत ? 

2 min read
Dec 18, 2024
Prabhat Pandey of Congress

UP Congress: लखनऊ में कांग्रेस के विधानसभा घेराव के समय विरोध-प्रदर्शन के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हत्या और पुलिसिया बर्बरता का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजय राय ने मुआवजे की मांग की है।

ये भी पढ़ें

Breaking: लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता की हुई मौत 

कौन है मृतक प्रभात ?

गोरखपुर के रहने वाले दीपक पांडेय के लड़के प्रभात पांडेय की उम्र 28 वर्ष थी। वो कांग्रेस के युवा संगठन यूथ कांग्रेस के पूर्व महासचिव थे। प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता दुखी है और इस मुसीबत की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। 

पुलिस ने क्या कहा ? 

डीसीपी लखनऊ सेंट्रल रवीना त्यागी ने बताया कि प्रभात को शाम पांच बजे कांग्रेस कार्यालय से बेहोशी के हालत में सिविल हॉस्पिटल लाया गया। जिनको डॉक्टर में मृत करार दे दिया। डॉक्टर के अनुसार प्रथम दृष्टया कोई गहरा चोट उनके शरीर पर नहीं है। वीडियोग्राफी के साथ पैनल उनका पोस्टमार्टमकरायी जाएगी।

अजय राय ने कल रात किया था ट्वीट

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय ने कल रात ही सोशल मीडिया ‘X’ पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि विधानसभा घेराव रोकने के लिये कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या की साजिश कर रही है योगी सरकार।

कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल था प्रभात 

प्रभात कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुआ था। अजय राय ने बताया कि  कार्यकर्ता प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गया था। इसके बाद उसे कांग्रेस कार्यालय लाया गया। फिर अस्पताल लाया गया। यहां मृत घोषित किया गया। ये हमारे कार्यकर्ता की हत्या हुई है।     

Also Read
View All

अगली खबर