लखनऊ

Indian Railways : खुशखबर, हरिद्वार के लिए 19 जून से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Indian Railways रेलवे का एक नया गिफ्ट। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन, हरिद्वार के लिए एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन एक फेरे के लिए होगा। यह स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ होकर हरिद्वार तक चलाएगा।
2 min read
• •
Updated: 16 Jun 2022, 12:07 PM IST
Indian Railways :  रेलवे की चालाकी, सिर्फ छोटा से बदलाव कर किराया बढ़ाया तीन गुना, जानें वजह
Indian Railways : रेलवे की चालाकी, सिर्फ छोटा से बदलाव कर किराया बढ़ाया तीन गुना, जानें वजह

रेलवे का एक नया गिफ्ट। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन, हरिद्वार के लिए एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन एक फेरे के लिए होगा। यह स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ होकर हरिद्वार तक चलाएगा। रेलवे बोर्ड ने इस स्पेशल ट्रेन की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) को बोर्ड ने ट्रेन की फीडिंग कर जल्द रेल आरक्षण शुरू करने के आदेश भी दिए हैं। इस स्पेशल ट्रेन का नम्बर 05007 है। तो अगर हरिद्वार जाना है तो रिर्जेवेशन की तैयारी तुरंत कर लें। जाने इस ट्रेन का पूरा टाइम टेबल।

गोरखपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल जानें

गोरखपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन नम्बर 05007 रविवार 19 जून को गोरखपुर से चलेगी। यह ट्रेन रविवार को गोरखपुर से रात 9.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन खलीलाबाद से रात 9.55 बजे, बस्ती से 10.24 बजे, मनकापुर से 11.15 बजे, गोण्डा से रात 12.10 बजे, बाराबंकी से 1.45 बजे होकर लखनऊ से 3.03 बजे रवाना होगी। ट्रेन हरदोई से सुबह 4.34 बजे, शाहजहांपुर से 05.40 बजे, बरेली से 06.47 बजे, रामपुर से 07.45 बजे, मुरादाबाद से 08.38 बजे, नजीबाबाद से 10.25 बजे और लक्सर से 11.17 बजे छूटकर हरिद्वार सुबह 11.50 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी की 9, स्लीपर की 5 और लगेज की 2 बोगियां होंगी।

कोविड-19 गाइडलाइन का पालन जरूरी

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि, इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को समय-समय पर कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। इस स्पेशल ट्रेन से वेटिंग से परेशान करीब एक हजार यात्रियों को राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारियों की तैनाती की है। कई ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां भी लगाई जा रही हैं। जिससे ट्रेनों की वेटिंग कम हो सके।

Published on:
Also Read
View All