लखनऊ

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ड्रेस कोड पर मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया कटाक्ष, बोले -सपा को विकास का प्रकाश रास नहीं आ रहा है!

विधानसभा के तीसरे दिन योगी सरकार ने पेश किया अपना खास बजट, विपक्ष ने पहनी काली रंग की शेरवानी। नन्द गोपाल नंदी ने किया ट्वीट।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Feb 2023, 6:43 PM IST
विकास के सूर्योदय का "भगवा रंग" बसता है
विकास के सूर्योदय का "भगवा रंग" बसता है

विधानसभा में जब बजट पास कराने की प्रक्रिया चल रही थी। तभी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव काले रंग की शेरवानी पहनकर सदन में पहुंचे।जिस पर प्रदेश केऔद्योगिक विकास मंत्री नन्दी ने ट्वीट करते हुए कटाक्ष किया।

नंदी बोले- सपा को विकास का प्रकाश रास नहीं आ रहा

मंत्री नन्दी ने कहा कि आज जब सदन में उत्तर प्रदेश के उज्जवल भविष्य और विकास के सवेरे का बजट प्रस्तुत किया जाना था तो अखिलेश यादव जी द्वारा काली शेरवानी का "ड्रेस कोड" यह बताता है कि सपा को विकास का प्रकाश रास नहीं आ रहा है।

विकास के सूर्योदय का "भगवा रंग" बसता है: औद्योगिक विकास

मंत्री नंदी ने कहा कि अपने शासन काल में प्रदेश को बदहाली के काले अंधेरे में धकेलने वाले अखिलेश यादव जी के लिए "काला रंग" फेवरेट होना स्वाभाविक है, लेकिन उन्हें नहीं मालूम कि उत्तर प्रदेश की जनता के मन में विकास के सूर्योदय का "भगवा रंग" बसता है।

Updated on:
22 Feb 2023, 6:43 PM IST
Published on: