लखनऊ

जो न बोले जय श्रीराम…गाना गाकर सिंगर ने मोल ली आफत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

- जो न बोले जय श्रीराम, गाना गाने वाला सिंगर वरुण उपाध्याय (Varun Upadhyay) गिरफ्तार - विवादित गाना गाने पर यूपी पुलिस (UP Police) ने किया गिरफ्तार - भोजपुरी गायक का नाम वरुण उपाध्याय उर्फ वरुण बहार (Varun Upadhyay)

2 min read
Jul 26, 2019
Jo na bole Jai Shri Ram Singer Varun Upadhyay Varun Bahar arrested
जो न बोले जय श्रीराम...गाना गाकर सिंगर पर टूटी आफत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ. इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक विवादित गाने पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। इस गाने को काने वाल भोजपुरी सिंगर वरुण उपाध्याय उर्फ वरुण बहार के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने वरुण उपाध्याय को गिरफ्तार भी कर लिया है। दरअसल जो ना बोले जयश्री राम उसको भेजो कब्रिस्तान (Jo Na Bole Jai Shri Ram Usko Bhejo Kabristan), गाने पर विवाद खड़ा होने के बाद पुलिस ने भोजपुरी गायक वरुण उपाध्याय (Varun Upadhyay) के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस आरोपी गायक वरुण बहार (Varun Bahar) को गोंडा से लखनऊ ले आई है।


भोजपुरी गायक वरुण उपाध्याय गिरफ्तार

पुलिस ने रात 3 बजे वरुण बहार को गोंडा के मनकापुर थाने के बंदरहा गांव जाकर हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक इस गाने के खिलाफ दिल्ली समेत कई शहरों में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। वहीं इस गाने को लेकर सिंगर वरुण (Varun Upadhyay) का कहना है कि उन्होंने लखनऊ से संगीत में विशारद की शिक्षा ले ली हैं। पिछले करीब 12 सालों से वह गाना गाकर परिवार का पेट पाल रहे हैं। वरुण बहार का कहना है कि वह गरीब घर से ताल्लुख रखते हैं, इसलिये कृप्या उन्हें बख्श दिया जाये।


उन्हें हो रहा गलती का एहसास

गायक वरुण उपाध्याय (Varun Upadhyay) ने कहा कि यह गीत उनके दोस्त संतोष यादव ने लिखा है। जब वह लखनऊ की म्यूजिक कंपनी जनता म्यूजिक के स्टूडियो गए तो वहां पर गाने की लाइन में भेज दो पाकिस्तान की जगह भेज दो कब्रिस्तान कर दिया गया। उनका कहना है कि गाने में उन्होंने किसी जाति, धर्म या मुल्क का नाम नहीं लिया है। उनका मकसद भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचने का नहीं था। वरुण (Varun Bahar) ने कहा था कि गाना गाने का फैसला उन्होंने जल्दबाजी में लिया, इस गलती का अब उन्हें एहसास हो रहा है। इसलिए मेरा लोगों से निवेदन है कि इस मामले को यहीं खत्म कर दें।

आपको बता दें कि पहले भी सिंगर वरुण उपाध्याय के इस तरह के कई विवादित गाने वायरल हो चुके हैं। देखें वह विवादित गाने-

Updated on:
26 Jul 2019 02:50 pm
Published on:
26 Jul 2019 02:42 pm