लखनऊ

बिकरूकांडः विकास दुबे की लखनऊ की संपत्तियां भी होंगी सील, पत्नी बच्चे हुए बेघर

UP News: पूर्व डीएम के आदेश पर जिलाधिकारी ने डीएम लखनऊ को विकास दुबे की संपत्तियों को जब्त करने का पत्र भेजा। कानपुर की 12 व कानपुर देहात की संपत्तियां कुर्क करके सील जा चुकी हैं।

2 min read
Jul 07, 2022
Bikrukand Vikas Dubey's Lucknow properties willbe sealed

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे व उसके रिश्तेदारों की लखनऊ स्थित संपत्तियां भी सील करके कुर्क की जाएंगी। इसके लिए डीएम विशाख जी ने लखनऊ जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें अपराधी की संपत्ति को कुर्क करने का हवाला दिया गया है। इससे पहले कानपुर व कानपुर देहात की संपत्ति कुर्क करके सील की जा चुकी है।

विकास दुबे, उसकी पत्नी रिचा दुबे समेत अन्य रिश्तेदारों की संपत्तियां कानपुर, लखनऊ और कानपुर देहात में हैं। पूर्व डीएम नेहा शर्मा ने चौबेपुर पुलिस की रिपोर्ट पर विकास दुबे की संपत्तियों को कुर्क करके सील करने का आदेश दिया था। जिस पर लगातार कार्रवाई हो रही है। कानपुर में करीब 12 संपत्तियां सील की जा चुकी हैं। सिर्फ एक मतैयापुरवा की संपत्ति बची है। उसका मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। कानपुर देहात की संपत्तियां भी सील हो चुकी हैं। अभी तक लखनऊ की संपत्ति सील नहीं की जा सकी हैं। इसके लिए रिव्यु करने के बाद डीएम ने पूरी जानकारी हासिल की है। जिलाधिकारी विशाख जी ने बताया कि डीएम लखनऊ को पूर्व डीएम की ओर से जारी आदेश के साथ रिमांडर भेजा गया है। जिससे लखनऊ की संपत्तियां भी कुर्क हो सकें।

पहले भी हो चुकी कार्रवाई

डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर पिछले दिनों कुख्यात की संपत्तियों का मूल्यांकन हुआ था। 50 करोड़ की जब्त संपित्तयों में विकास दुबे के नाम बिकरू, भीटी और सकरवां में कृषि भूमि व खंडहर मकान, रिचा दुबे के नाम चौबेपुर पक्खन में वर्ष 2015 में खरीदा प्लाट और मालौं में वर्ष 2014 में खरीदा गया आवासीय प्लाट बहन चंद्रकाता तिवारी के नाम बसेन व बिकरू में कृषि भूमि, भांजे अमन, गगन, पवन व कुलदीप के नाम पर रामपुर सखरेज में कृषि भूमि, बहन रेखा देवी के नाम बिल्हौर के खोदन में कृषि भूमि है। जब्त संपत्तियों का रिसीवर तहसीलदार बिल्हौर को नियुक्त किया गया है।

Updated on:
07 Jul 2022 10:58 pm
Published on:
07 Jul 2022 10:57 pm
Also Read
View All