The UP Show : एनआरसी यानी राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता है। इससे डरने की कतई जरूरत नहीं है।
लखनऊ. एनआरसी (National Register of Citizen) पर बेवजह देश भर में हंगामा मचा हुआ है। लोग विरोध-प्रदर्शन कर कानून-व्यवस्था हाथ में ले रहे हैं। दि यूपी शो (The UP Show) में आज हम आपको बताएंगे एनआरसी (NRC) का सच। एनआरसी यानी राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) आपका कुछ भी बिगाड़ नहीं सकता है। इससे डरने की कतई जरूरत नहीं है। यह अभी देश में लागू नहीं है, सिर्फ असम में सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर एनआरसी कराई गई है। सरकार के अलावा यूपी पुलिस भी एडवायजरी जारी कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान ने देने की बात कह रही है। पत्रिका टीम भी सभी से शांति की अपील करती है। साथ ही हम आपको बताते हैं कि एनआरसी से भयभीत न हों, बल्कि इसे जानें, क्या है एनआरसी?
देखें वीडियो...
बिंदुओं में जानें एनआरसी का सच
- एनआरसी पूरे देश में लागू होगा, अभी कहना थोड़ा जल्दबाजी होगा।
- एनआरसी की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल और आसान होगी, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
- फिर भी लोगों को कोर्ट जाने और विरोध करने का अधिकार है।
- गृहमंत्रालय अभी कानून बनाने की प्रक्रिया में है, लोग भी अपने सुझाव दे सकते हैं।
- नागरिकता जन्मतिथि या जन्मस्थान से जुड़े दस्तावेज से भी साबित की जा सकती है।
- भारत में एक जुलाई 1987 से पहले पूर्व या जिनके माता-पिता 1987 से पहले पैदा हुए हैं, वे सभी कानून भारतीय हैं।
- जिनके माता-पिता में से एक भारतीय हैं और वह अवैध अप्रवासी नहीं हैं, उन्हें भी भारतीय नागरिक माना जाएगा।
- किसी भी भारतीय से उसके माता-पिता या दादा-दादी के 1971 से पहले के जन्म प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेज या वंशावली दिखाकर नागरिकता साबित करने को नहीं कहा जाएगा।