लखनऊ

जल्द भरें लखनऊ विश्वविद्यालय के पीएचडी रेगुलर ऑनलाइन प्रवेश फार्म, 31 जनवरी आखिरी तारीख

लखनऊ विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले छात्रों के लिए जरूरी सूचना,ऑनलाइन प्रवेश फार्म भरने की तारीख में किया गया है बदलाव ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jan 2023, 10:35 AM IST
 72 घंटे के पहले दोबारा फीस न जमा करें।
72 घंटे के पहले दोबारा फीस न जमा करें।

लखनऊ विश्वविद्यालय के पीएचडी रेगुलर सत्र 2022-23 के ऑनलाइन प्रवेश फार्मबीते माह दिसंबर की 28 तारीख से जारी कर दिए गए थे | ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2023 है।


ऑनलाइन फॉर्म की फ़ीस है --------


सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस : 2000/-

एस सी /एस टी और एवं दिव्यांग की फ़ीस -1000/-


खाली पढ़ी सीटों का विवरण ----------

अभ्यर्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन पेज में पीएचडी एडमिशन पर जाकर प्रवेश संबंधित सभी जानकारी ले सकते हैं। एडमिशन फॉर्म अभ्यर्थी मोबाइल के माध्यम से भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर या लखनऊ विश्वविद्यालय का app डाउनलोड करके भी भर सकते हैं ।

प्रवेश फार्म भरने के पहले महत्वपूर्ण कुछ बातों का ध्यान रखें-

1.फार्म भरने के पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एकेडेमिक्स (Academics) फोल्डर के अंतर्गत Academic Programme के पेज पर लगा Revised Ph.D. Ordinance 2020 जरूर पढ़ लें | इसके अलावा एडमिशन पेज में सभी महत्वपूर्ण निर्देश जरूर पढ़ लें। ताकि आगे किसी तरह का कन्फ्यूजन ना हो।

2.अभ्यर्थी फोटो की स्कैन कॉपी 50 Kb के अंदर हो।

3. सिग्नेचर (Signature) की स्कैन कॉपी 50 Kb के अंदर हो।

4. अगर किसी आरक्षण का लाभ लेना है तो उसके प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी 50 KB के अंतर्गत हो
5. अभ्यर्थियों को यह सलाह दी जाती है कि प्रवेश फार्म की फीस Online जमा करने के बाद 72 घंटे के पहले दोबारा फीस न जमा करें।

6.किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर-0522-4150500 पर सुबह: 10 से शाम 6 तक संपर्क करें।

प्रवेश फार्म भरने की तारीख

PhD पार्ट टाइम के प्रवेश फार्म तारीख . 31 .01.2023 से ऑनलाइन भरे जाएंगे | PhD पार्ट टाइम के आवेदन की आखिरी तारीख 10 फरवरी 2023 है।

Published on: