लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुरू किया टोल फ्री कम्प्लेन नंबर

टोल फ्री नम्बर 1800-1800-5000 पर कॉल कर आप अपनी समस्या बता सकते है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2016, 7:29 PM IST
lda lucknow
lda lucknow
लखनऊ।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के कामों को लेकर अब एलडीए ऑफिस के
चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आप अपनी दिक्कत बस एक फ़ोन घुमा दूर कर सकेंगे।
एलडीए की ओर से सोमवार को टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर जारी किया गया।


टोल फ्री नम्बर 1800-1800-5000 पर कॉल कर आप अपनी समस्या बता सकते है। साथ ही सम्बंधित अधिकारी से भी बात कर सकते है।

यह
3
सीटेड काल सेन्टर
कॉल सेंटर प्राधिकरण मुख्यालय के नवीन भवन के भूतल में शुरू किया गया। काॅल सेन्टर की स्थापना यूपीडेस्को
के माध्यम से की गई है।
इस सेन्टर के माध्यम से आप अपनी समस्या सुबह 9 बजे से शाम 6
बजे तक दर्ज कर सकते है। अपनी समस्या को नोट कराने के साथ ही प्राधिकरण की नई
योजनाओं के पंजीकरण/व्यावसायिक सम्पत्तियों के नीलामी/लाॅटरी की सूची,
लाॅटरी की तिथि तथा लाॅटरी के परिणाम, आदि की सूचना सीधे काॅल सेन्टर से
प्राप्त की जा सकती है।

काॅल सेन्टर के माध्यम से जन सामान्य के शिकायतों
के त्वरित निस्तारण के लिए को जोड़ दिया
जाएगा। इसके माध्यम से एक आई0डी0 संख्या/यूनिक नम्बर प्रदान किया जाएगा।
जिससे संबंधित समस्या के अनुश्रवण तथा समस्या समाधान के पश्चात् निस्तारण
पत्र प्राधिकरण के पोर्टल या रिसेप्शन से लिया जा सकता है।

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने बतया कि कि वर्तमान में स्थापित काॅल सेन्टर की क्षमता 30 लाइन की है,
भविष्य में आवश्यकता महसूस होने पर काॅल सेन्टर की सीट बढ़ाये जाने पर भी
विचार किया जा सकता है।
Published on: