Lok Sabha Election 2024: हर एक लोकसभा में 7 कार्यक्रम भाजपा करेगी। जिसमें तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल बजा दिया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर अपनी उपलब्धियों का बताते हुए पार्टी 2024 को साधेगी। इसके लिए एक ओर पार्टी ने टोल फ्री नंबर 9090902024 जारी कर दिया है। तो दूसरी ओर पार्टी के सांसदों से लेकर कार्यकर्तओं तक को भी जमीन पर उतार दिया है।
यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया है कि भाजपा के नेता 21 जून से 30 जून तक घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे। इस दौरान केंद्र और राज्य की योजनाओं के लाभार्थियों से पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिसकॉल भी कराई जाएगी। सभी 80 लोकसभा और 403 विधानसभाओं में कार्यक्रम होंगे। प्रदेश भाजपा संगठन के सभी 1918 मंडलों, 27,634 शक्तिकेंद्रों और 1,74, 359 बूथों पर कार्यक्रम होंगे। इसके लिए 80 लोकसभाओं को 21 कलस्टर में बांटा गया है।
5 लाख से ज्यादा कार्यक्रम
भूपेंद्र चौधरी ने बताया है कि 80 लोकसभा क्षेत्रों में 7-7, 403 विधानसभाओं में 4-4, 1,74, 359 बूथों पर 3-3 कार्यक्रम होंगे। इस तरह से कुल 5 लाख से ज्यादा कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्र के वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें: सौरम पंचायत में खाप चौधरियों का बड़ा फैसला, बृजभूषण अब क्या करेंगे?