लखनऊ

Lok Sabha Elections 2024: NDA में बगावत शुरू, ओपी राजभर के बदले तेवर, BJP में मची खलबली

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसके बाद से सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर(OP Rajbhar) बगावती मूड में दिख रहे हैं। उन्होंने एक भाजपा प्रत्‍याशी (BJP Candidate) का खुलकर विरोध किया है, जिससे BJP में खलबली मच गई है।

2 min read
Mar 05, 2024

Lok Sabha Elections 2024 सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर एक बार फिर बागी मूड में दिखाई दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट सामने आने के साथ ही योगी सरकार में मंत्री बनने का इंतजार कर रहे सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के तेवर बदल गए हैं। पूर्वांचल की सलेमपुर सीट पर घोषित उम्‍मीदवार का ओपी राजभर ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

भाजपा ने बलिया की सलेमपुर सीट पर मौजूदा सांसद रविंद्र कुशवाहा को दोबारा टिकट दिया है। यहां पर आयोजित सुभासपा की रैली में ओपी राजभर ने रविंद्र कुशवाहा के खिलाफ भाषण दिया। साथ ही लखनऊ के एक बड़े कारोबारी का नाम लेते हुए तारीफ भी की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद बेटे अरविंद राजभर की सफाई भी आई है।

बता दें कि सलेमपुर के सिकंदरपुर में रविवार को चेतनकिशोर के मैदान में सुभासपा की रैली थी। इसमें ओपी राजभर ने लखनऊ के कारोबारी राजेश दयाल की तारीफ की। इसके बाद रविंद्र कुशवाहा पर किसी की मदद नहीं करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। ओपी राजभर ने कहा कि‌ सरकार में रहते हुए कुछ करने का साहस तो है नहीं। जबकि इसी धरती पर राजेश सिंह दयाल जैसे नेता हैं, जो घूम-घूमकर गरीबों की मदद करते हैं।

आगे कहा कि दयाल बिना सत्ता में गए ओमप्रकाश राजभर के साथ कंधा से कंधा मिलाते हुए गरीबों की मदद करते रहे। और यहां से जो कई साल सांसद रहे क्या किसी को भी इलाज के लिए पांच हजार रुपया दिए हैं। हम जहूराबाद से विधायक हैं। हमारे पास यहीं के साथी ने इलाज के लिए पैसे की जरूरत की बात कही तो उसका इस्टीमेट बनवाया। 12 लाख का इस्टीमेट बना और तीसरे दिन अस्पताल के खाते में पैसा पहुंच गया।

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर के इस बदले हुए तेवर से लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) में बलिया में भाजपा को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सूत्रों को दावा है कि सुभासपा बलिया की सलेमपुर सीट भी भाजपा से मांग रही थी। जिस कारोबारी राजेश दयाल की तारीफें राजभर ने की वह तैयारियों में लगे थे। राजभर ने दयाल को टिकट के लिए भाजपा में पैरवी भी की थी, लेकिन टिकट नहीं मिला है। भाजपा ने सुभासपा को यूपी में फिलहाल मऊ की घोसी सीट दी है। अभी इस पर आधिकारिक रूप से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है।

Updated on:
05 Mar 2024 08:08 am
Published on:
05 Mar 2024 08:07 am
Also Read
View All