4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीत पर यूपी के मंत्री बोले- बंगाल में ‘लोग इशारों में कहते, चिंता मत करना हम आपके साथ

West Bengal Election Results 2026 : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर यूपी के मंत्री दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' ने साझा किए जमीनी अनुभव। उन्होंने बताया कि कैसे भय के माहौल में भी जनता ने 'झालमुड़ी' और 'इशारों' के जरिए भाजपा का साथ दिया।

2 min read
Google source verification

यूपी के मंत्री ने बताया कैसा था बंगाल में प्रचार करना, PC- Patrika

लखनऊ:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता और नेता इस जीत का जश्न पारंपरिक बंगाली फास्ट फूड झालमुड़ी के साथ मना रहे हैं, जो इस बार महज स्नैक नहीं बल्कि विजय का प्रतीक बन गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार में आयुर्वेद एवं कल्याण मंत्री दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' ने बंगाल चुनाव के दौरान कई महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्रों की प्रभारी भूमिका निभाई। गली-गली घूमकर प्रचार करने वाले मंत्री ने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के वर्षों के संघर्ष, बलिदान और खून के आंसुओं का परिणाम है।

मंत्री ने बताया, 'लोग इशारों में कहते थे- चिंता मत करना, हम आपके साथ हैं।' उन्होंने कहा कि बंगाल में माहौल इतना भयग्रस्त था कि लोग खुलकर समर्थन नहीं जता पाते थे। भाजपा कार्यकर्ताओं का बहिष्कार और प्रताड़ना आम बात थी। 'अराजकता और गुंडाराज का ऐसा माहौल था कि आम जनता त्रस्त हो चुकी थी,' उन्होंने आरोप लगाया।

दुर्गा पूजा vs ताजिया और मंदिरों पर कब्जे का आरोप

दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में धार्मिक भेदभाव साफ दिखता था। “दुर्गा पूजा के जुलूसों को रोका जाता था, जबकि ताजिया जुलूस को प्राथमिकता दी जाती थी। हिंदू मंदिरों पर अवैध कब्जे की घटनाएं भी सामने आईं।”

उन्होंने कहा कि इन परिस्थितियों से परेशान बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती थी। “कई शहर देश के सबसे गंदे शहरों में शुमार हैं। वहां सरकार का नामोनिशान तक नहीं था। लोग अपने अस्तित्व और बेहतर जीवन स्तर के लिए भाजपा पर भरोसा जताया है।”

'केवल बोगस वोटिंग रोकी गई'

विपक्ष के चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों के दुरुपयोग के आरोपों का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा, “इस बार केवल फर्जी वोटिंग को रोका गया है। किसी भी सही मतदाता का नाम नहीं काटा गया, बल्कि सिर्फ बोगस वोटरों को हटाया गया।”

दयाशंकर मिश्रा 'दयालु' ने बंगाल में प्रचार के दौरान झालमुड़ी को खास यादगार बताया। “प्रचार के दौरान झालमुड़ी न सिर्फ स्वादिष्ट भोजन था, बल्कि लोगों से जुड़ने का माध्यम भी बन गया। आज उसी झालमुड़ी के साथ हम इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहे हैं।”

15 साल से त्रस्त दीदी से त्रस्त हो गई जनता

मंत्री ने जोर देकर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगाल में खून-पसीना एक करके लड़ाई लड़ी है। '15 साल की तुष्टिकरण, हिंसा और भ्रष्टाचार वाली व्यवस्था से जनता अब मुक्ति चाहती थी। लोगों ने भाजपा को विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए वोट दिया है।' बंगाल चुनावी नतीजों के बाद भाजपा में खुशी का माहौल है और झालमुड़ी अब पार्टी की इस जीत का सबसे स्वादिष्ट प्रतीक बनकर उभरा है।