4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता की अराजकता ले डूबी! अपर्णा यादव बोलीं- आरजी कर कांड का जनता ने लिया बदला

West Bengal Election Results 2026 : बीजेपी नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों पर ममता बनर्जी को घेरा। उन्होंने आरजी कर कांड और 'अराजकता' को हार की मुख्य वजह बताया और पीएम मोदी के फैसले की सराहना की।

2 min read
Google source verification

अपर्णा यादव ने ममता बनर्जी पर किया कड़ा प्रहार, PC- ANI

लखनऊ: बीजेपी नेता अपर्णा बिष्ट यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की हार को ममता बनर्जी की 'अराजकता और जन-विरोधी' नीतियों का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने के बावजूद ममता बनर्जी की आरजी कर कांड में दिखाई गई असंवेदनशीलता ने बंगाल की जनता को काफी आहत किया।

अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा, 'TMC के हार का मुख्य कारण ममता बनर्जी की अराजकता थी। जो महिला 15 साल से मुख्यमंत्री रही हों और आरजी कर केस में उनकी असंवेदनशीलता देखी गई हो, उससे स्पष्ट है कि जनता अब बदलाव चाहती थी। प्रधानमंत्री ने उनकी मां को टिकट देकर बहुत बड़ा कार्य किया। यह एक सशक्त संदेश है कि भाजपा ऐसी सरकार बनाना चाहती है जो महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय पर बिना किसी समझौते के काम करे।'

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की जनता ने भाजपा को मौका देकर 'बहुत अच्छा संकल्प' लिया है। 'लोगों ने दिखा दिया है कि वे अब विकास, सुरक्षा और सुशासन चाहते हैं, न कि तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति।'

महिलाओं के मुद्दे पर साधा निशाना

बीजेपी नेता ने आरजी कर रेप-मर्डर मामले का जिक्र करते हुए ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स, छात्रों और आम महिलाओं की सुरक्षा को लेकर TMC सरकार की उदासीनता ने पूरे देश को झकझोर दिया था। 'जब अपनी ही बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पाए, तो जनता ने जवाब दे दिया,' अपर्णा ने कहा।

उन्होंने प्रधानमंत्री के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं को सिर्फ वोट बैंक नहीं, बल्कि सशक्त नागरिक मानती है। 'यह टिकट महिलाओं की सुरक्षा और न्याय की लड़ाई का प्रतीक है।'

दीदी के शासन से तंग आ चुकी थी जनता

पश्चिम बंगाल में हालिया चुनाव परिणामों को 'जन-आंदोलन' करार देते हुए अपर्णा बिष्ट यादव ने कहा कि बंगाल की जनता ने साहस दिखाया है। 'वे 15 साल की तुष्टिकरण, हिंसा और भ्रष्टाचार वाली राजनीति से तंग आ चुके थे। अब विकास की नई सुबह शुरू हो रही है।'

यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा बंगाल में अपनी पैठ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं के रोजगार और सुशासन जैसे मुद्दों पर फोकस रखते हुए भाजपा आगे बढ़ेगी।