लखनऊ

लखनऊ में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, पुलिस कमिश्नरी ने लेटर जारी किया

Global Investors Summit 2023: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून ने कहा, “अवकाश पर रवाना हुए सभी कार्मिक तारीख 6 फरवरी को सुबह कार्यालय समय से उपस्थित होंगे।”

2 min read
Feb 06, 2023

यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 को देखते हुए लखनऊ में संयुक्त पुलिस आयुक्त ने सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रदद् कर दी है। लखनऊ में 10 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक UP Global Investors Summit होना है। देश-विदेश के तमाम निवेशक लखनऊ पहुंचेंगे। इस वजह से पुलिस प्रशासन ने ये फैसला लिया है।

पुलिस प्रशासन ने आदेश पत्र किया जारी
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था ने एक आदेश पत्र जारी किया है। आदेश पत्र में लिखा है, “ग्लोबल इंवेस्टर्स कार्यालय परिसर में नियुक्त समस्त पुलिस कार्मिकों के अवकाश या अनुमति अग्रिम आदेश तक निरस्त किए जाते हैं।”

आगे लिखा है, “किसी पुलिस कर्मी की शादी है उन्हें छुट्टी की इजाजत है। जिन पुलिसकर्मियों की बहन-बेटी या बेटे की शादी है। उन्हें भी छुट्टी दी गई है। बाकी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। अवकाश पर रवाना हुए समस्त कार्मिक दिनांक 6 फरवरी को सुबह कार्यालय समय से उपस्थित होंगे। इस नोटिस में यह भी लिखा गया है कि अगर इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।”

लखनऊ में होटलों की बुकिंग किया गया फ्रीज
इससे पहले 9 फरवरी से 13 फरवरी के बीच लखनऊ में सभी होटलों की बुकिंग को भी फ्रीज कर दिया गया है। प्रशासन के अनुसार ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में बड़ी संख्या में देशी-विदेश से लोग पर पहुंचेंगे। ऐसे में सभी होटलों को उनके लिए बुकिंग की गई है। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि समिट के दौरान कोई और बुकिंग न ली जाए।

योगी सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 17.12 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसके लिए यूपी सरकार के मंत्रियों ने 16 देशों और देश को कई राज्यों में रोड शो किए थे। खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में रोड शो किया था और निवेशकों को यूपी में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया था।

Updated on:
06 Feb 2023 08:59 pm
Published on:
06 Feb 2023 08:58 pm
Also Read
View All