लखनऊ

मुनव्वर राना, कहीं दूसरे राज्य में घर ढूंढ़ लीजिए : राकेश त्रिपाठी

- भाजपा का मुनव्वर राना के बयान पर पलटवार
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2021, 5:32 PM IST
bjp_cg_news.jpg
,,,,

लखनऊ. मशहूर शायर मुनव्वर राना का बयान भाजपा को पसंद नहीं आया। भाजपा ने मुनव्वर राना के बयान पर पलटवार करते हुए कहाकि, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में जीत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे इसलिए उन्हें किसी दूसरे राज्य में घर ढूंढ़ लेना चाहिए।

अब कौन सा शहर/राज्य बेहतर होगा? : भाजपा

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहाकि, मुनव्वर राना प्रदेश ने भरपूर सम्मान है और अब वह सियासी बयानबाजी कर रहे हैं। राना सियासत में मजहबी रंग घोलने का काम कर रहे हैं। मुनव्वर राना का कहना है कि योगी जी की दोबारा वापसी पर उत्तर प्रदेश में नहीं रहेंगे। अब आप ही बताइए, मुनव्वर राना के लिए अब कौन सा शहर/राज्य बेहतर होगा?

मुनव्वर राना की बयानबाजी - मुनव्वर राना ने कहाकि ओवैसी की वजह से अगर प्रदेश में भाजपा जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा सीएम बने तो मैं यूपी छोड़कर कोलकाता लौट जाऊंगा। मुनव्वर राना का कहना है कि यूपी में मुसलमानों का वोट बंट जाता है। ओवैसी यूपी आकर यहां के मुसलमानों को बरगला रहे हैं। इस तरह वह मुसलमानों के वोट बैंक को बांटकर भाजपा की मदद कर रहे हैं। ऐसे में यदि ओवैसी की मदद से प्रदेश में भाजपा जीती और योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बन गए तो मैं यूपी छोड़कर कोलकाता वापस चला जाऊंगा।

Published on: