लखनऊ

जंग लगी पंचर साइकिल से रेस नहीं जीती जाती : स्वतंत्र देव सिंह

- समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए भाजपा यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, अखिलेश यादव कुर्सी का कोरा स्वप्न देख रहे हैं।

less than 1 minute read
Aug 06, 2021
जंग लगी पंचर साइकिल से रेस नहीं जीती जाती : स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ. समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए भाजपा यूपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, अखिलेश यादव कुर्सी का कोरा स्वप्न देख रहे हैं। पिछले दो वर्षों में उनकी साइकिल में खड़े-खड़े जंग लग गई है और जंग लगी पंचर साइकिल से रेस नहीं जीती जाती।समाजवादी साइकिल यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने कहा था कि, हम विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीतेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, सपा सरकार की अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और सत्ता से बाहर रहने के दौरान विपक्ष के तौर पर उनकी अकर्मण्यता व नकारात्मकता को जनता ने इतने गहरे से महसूस किया है कि वह सपा को सत्ता से सदैव बाहर रखने का मन बना चुकी है।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहाकि, सपा मुखिया पिता-चाचा के खून-पसीने से बनी विरासत को हड़प लिया। अखिलेश को आइना दिखाते हुए स्वतंत्र देव सिंह कहाकि, जो व्यक्ति अपने पिता के नक्शे कदमों पर नहीं चल पाया, वह जनेश्वर मिश्रा के रास्ते पर कैसे चल सकता है।

Published on:
06 Aug 2021 04:45 pm
Also Read
View All