
Weather Alert : बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी के ऊपर आए चक्रवाती तूफान 'मिगजॉम' को लेकर आंचलिक मौसम केन्द्र, लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में 1.5 किमी ऊपर चक्रवाती हवाओं का दबाव बना हुआ है। इसके चलते सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी, पश्चिमी जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। लखनऊ में भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी। सुबह के समय कोहरा पड़ेगा और दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने के आसार हैं। इसके बाद यह वहीं से उत्तर की ओर लगभग समानांतर और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के करीब बढ़ेगा और 5 दिसंबर की दोपहर को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश तट को पार करेगा। इससे हवा की गति 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।