लखनऊ

स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ में शराब की दुकानें रहेंगी बंद, DM ने जारी किया आदेश

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर लखनऊ के सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह निर्णय जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार द्वारा लिया गया है। इसके तहत राजधानी में सभी देशी और विदेशी शराब की दुकानें, बार और अन्य एल्कोहल से संबंधित प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सरकारी कैंटीनों में भी शराब का वितरण नहीं होगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2024, 7:58 AM IST
liquor news
liquor news

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लखनऊ में शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई गई है। जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि 15 अगस्त को राजधानी में सभी प्रकार की शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यह आदेश देश की स्वतंत्रता का सम्मान और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दिया गया है।

सरकारी कैंटीनों में भी बंद रहेगा शराब वितरण

आदेश के अनुसार लखनऊ में स्थित देशी शराब की दुकानें, विदेशी मदिरा शॉप्स, बियर शॉप्स, मॉडल शॉप्स, भांग की दुकानें, ताड़ी की दुकानें और बार पूरी तरह से बंद रहेंगे। इसके साथ ही सरकारी कैंटीनों में भी शराब का वितरण इस दिन नहीं किया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्वतंत्रता दिवस का उत्सव शांति और गरिमा के साथ मनाया जाए, और कोई अप्रिय घटना न हो।

आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई

लखनऊ प्रशासन ने शराब विक्रेताओं और बार मालिकों को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने जनता से भी अपील की है कि वे इस निर्णय का समर्थन करें और स्वतंत्रता दिवस को समर्पित भावना के साथ मनाएं।

Updated on:
14 Aug 2024, 7:58 AM IST
Published on: