लखनऊ

यूपी में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर आज से हुआ महंगा, दाम में हुई 50 रुपए की बढ़ोत्तरी

15 फरवरी रात 12 बजे के बाद यूपी में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर ₹50 महंगा हो जाएगा।

less than 1 minute read
Feb 15, 2021
यूपी में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर आज से हुआ महंगा, दाम में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी

लखनऊ. अभी तक आम जनता पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से परेशान है। पर आज 15 फरवरी रात 12 बजे के बाद यूपी में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर ₹50 महंगा हो जाएगा। यह फरवरी माह में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें दूसरी बार बढ़ रहीं हैं। अभी 4 फरवरी को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर सरकार ने ₹25 दाम बढ़ाए थे। लखनऊ में 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर अब 807 रुपए में मिलेगा।

एक बार फिर कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस की कीमत बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर अब 757 की जगह 807 रुपए में मिलेगा। मतलब गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई। पांच किलोग्राम वाला छोटू सिलेंडर 279.50 की जगह 297.50 में मिलेगा। 19 किलोग्राम वाला व्यावसायिक सिलेंडर 9.5 रुपए 1607.50 रुपए में मिलेगा। यह नई दरें सोमवार आधी रात से लागू होगी।

हर माह की पहली तरीख को एलपीजी के दाम में बदलाव होते हैं। इस बार एक फरवरी को कमर्शियल सिलेंडर के दाम 190 रुपए बढ़ गए थे, लेकिन घरेलू गैस के कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। लेकिन 4 फरवरी को कमर्शियल सिलेंडर के दाम छह रुपए प्रति सिलेंडर कम हो गए थे।

Published on:
15 Feb 2021 07:05 pm
Also Read
View All