लखनऊ

अम्बेडकर के नाम पर बनाया था पार्क पर सपा ने जनेश्वर कर दिया, ये कैसा सम्मान : मायावती

- बीएसपी की प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी की अपार सफलता के बाद सपा को अब जनेश्वर मिश्र व भाजपा सरकार द्वारा सताए हुए उनके समाज की याद आई : मायावती
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Aug 2021, 11:00 AM IST
अम्बेडकर के नाम पर बनाया था पार्क पर सपा ने जनेश्वर कर दिया, ये कैसा सम्मान : मायावती
अम्बेडकर के नाम पर बनाया था पार्क पर सपा ने जनेश्वर कर दिया, ये कैसा सम्मान : मायावती

लखनऊ. समाजवादी विचारधारा के मानने वाले 'छोटे लोहिया' के नाम से प्रसिद्ध समाजवादी नेता स्व जनेश्वर मिश्र की जयंती पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने हार्दिक श्रद्धा सुमन अर्पित कर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहाकि, स्व जनेश्वर मिश्र के नाम पर लखनऊ में जो पार्क है उसे बीएसपी सरकार ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के नाम पर बनाया था, किन्तु सपा सरकार ने जातिवादी सोच व द्वेष के कारण इसका नाम भी नए जिलों आदि की तरह बदल दिया, यह कैसा सम्मान?

भाजपा और समाजवादी पार्टी दोनों को आइना दिखाते हुए बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, बीएसपी की प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी की यहां यूपी के जिलों-जिलों में अपार सफलता के बाद सपा को अब जनेश्वर मिश्र व भाजपा सरकार द्वारा सताए हुए उनके समाज की याद आई है यह सब इनकी राजनीतिक स्वार्थ व सस्ती लोकप्रियता के लिए नाटकबाजी नहीं है तो और क्या है?

सम्मेलन खतरे की घंटी : मायावती

बुधवार को मायावती ने बयान जारी कर कहाकि, प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन की जबरदस्त भागीदारी देखकर भाजपा ने इसे खतरे की घंटी मान लिया है। ऐसा लगता है कि, इसके लिए भाजपा ने सरकारी मशीनरी का खुलकर दुरुपयोग करना शुरू कर दिया है। उसकी स्थिति खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है।

Updated on:
5 Aug 2021, 11:00 AM IST
Published on: