लखनऊ

Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021: लाल बहादुर शास्त्री जयंती आज, 5 प्रेरक विचार जानें

- लाल बहादुर शास्त्री जयंती आज है

2 min read
Oct 02, 2021
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021: लाल बहादुर शास्त्री जयंती आज, 5 प्रेरक  विचार जानें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021: लाल बहादुर शास्त्री जयंती आज, 5 प्रेरक विचार जानें

लखनऊ. Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021 : भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में 2 अक्टूबर 1904 को हुआ था। आज लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। आजाद भारत में दूसरे प्रधानमंत्री के तौर पर लाल बहादुर शास्त्री कार्यकाल वर्ष 1964 से वर्ष 1966 के बीच रहा था।

कई विभाग संभाले :- शास्त्री जी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के कई विभागों का प्रभार संभाला। वह रेल मंत्री, परिवहन एवं संचार मंत्री, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, गृह मंत्री एवं नेहरू जी की बीमारी के वक्त बिना विभाग के मंत्री भी रहे। यूपी सरकार में भी वे पुलिस और परिवहन मंत्री बने। उनके कार्यकाल में पहली बार महिला कंडक्टरों की नियुक्ति की गई थी।

जय जवान जय किसान :- वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शास्त्री जी देश का नेतृत्व किया था। उस वक्त उनका "जय जवान जय किसान" का नारा बहुत लोकप्रिय हुआ था जो आज तक सबके दिलों में राज कर रहा है। Lal Bahadur Shastri Jayanti 2021 के 05 प्रेरक विचार-

1. हमें शांति के लिए उतनी ही बहादुरी से लड़ना चाहिए, जितना हम युद्ध में लड़ते हैं।

2. मैं किसी दूसरे को सलाह दूं और खुद उस पर अमल न करूं तो मैं असहज महसूस करता हूं।

3. हम केवल दुनिया में केवल तभी सम्मान पा सकते हैं अगर हम आंतरिक रूप से मजबूत हैं और हमारे देश से गरीबी और बेरोजगारी को खत्म कर दे।

4. यदि मैं एक तानाशाह होता तो धर्म और राष्ट्र अलग – अलग होते। मैं धर्म के लिए जान तक दे दूंगा, लेकिन यह मेरा निजी मामला है राज्य का इससे कुछ लेना देना नहीं है। राष्ट्र धर्म – निरपेक्ष, कल्याण, स्वास्थ्य, संसार, विदेशी संबंधों, मुद्रा इत्यादि का ध्यान रखेगा। लेकिन मेरे या आपके धर्म का नहीं, वो सबका निजी मामला है।

5. हम सिर्फ खुद के लिए ही नहीं बल्कि पूरे विश्व की शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते हैं।

Published on:
02 Oct 2021 08:02 am
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो