- यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज- यूपी में गर्मी पूरे शबाब पर- अलीगढ़ में 43.2 और झांसी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान
लखनऊ. monsoon 2021 missing यूपी में गर्मी पूरे शबाब पर है। आगरा में सबसे ज्यादा गर्मी रही। मतलब पूरे यूपी में आगरा में सबसे अधिक तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसके बाद अलीगढ़ में 43.2 और झांसी में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी हालात बेहद नाजुक है। लोग गर्मी और उमस से परेशान हो गए हैं। लखनऊ में पारा 39.5 डिग्री पर सभी को तपा रहा है। ऐसा लगा है कि मानसून तो गुम हो गया है।
गर्मी से अधिक राहत नहीं :- मौसम विभाग के अनुसार, तापमान का यह स्तर सामान्य परिस्थितियों से छह डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इस वक्त आगरा में मानसून पूरे शबाब पा रहता है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाले दिनों में गर्मी से अधिक राहत नहीं मिलेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। दो तारीख से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। लेकिन यह जरूरी नहीं कि बरसात भी हो जाए। अगले एक हफ्ते तक मौसम का यही स्तर कायम रहने का अनुमान है।
10 जुलाई करना होगा इंतजार :- मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि, 10 जुलाई से पहले ज्यादा बारिश होने की संभावना कम है। पश्चिमी यूपी और तराई इलाकों के जिलों में बारिश की संभावना है।