
9 मंडल के 37 जिलों में आज नामांकन, पहले चरण में लखनऊ सहित 37 जिलों के होंगे नगरीय निकाय चुनाव। प्रदेश के 17 नगर निगमों में से 10 का चुनाव प्रथम चरण में नामांकन केंद्रों पर सभी तैयारियां पूरी।
17 अप्रैल तक पहले चरण का नामांकन
18 अप्रैल को नामांकन की होगी जांच, वही 20 अप्रैल को लिया जा सकेगा नाम वापस लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली ,सीतापुर ,लखीमपुर खीरी ,शामली ,मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा ,मुरादाबाद ,रामपुर, संभल ,आगरा, फिरोजाबाद ,मथुरा ,मैनपुरी ,झांसी, जालौन ,ललितपुर ,कौशांबी ,प्रयागराज ,फतेहपुर ,प्रतापगढ़ ,गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर ,श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया ,महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर ,वाराणसी ,चंदौली और जौनपुर में प्रथम चरण का होगा नामांकन ।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
. 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से 3 बजे तक चलेगी नामांकन प्रक्रिया।
. नामांकन प्रक्रिया में कोविड प्रोटोकॉल का भी कड़ाई से अनुपालन कराने के दिए निर्देश।
. सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल व्यवस्था व बैरिकेडिंग व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश।
. सम्पूर्ण नामांकन प्रक्रिया की कराई जाएगी वीडियोग्राफी, CCTV कैमरों के द्वारा की जाएगी निगरानी।
. अवैध शराब के विक्रय पर रोक लगाने के उद्देश्य से बनाई गई टीम, संवेदनशील दुकानों की कराई जाएगी सघन चेकिंग।
. महापौर प्रत्याशियों के नामांकन के लिए :- नगर निगम कार्यालय द्वितीय तल त्रिलोक नाथ हाल।
. जोन 1 के लिए पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन :- ग्राउंड फ्लोर नगर निगम कार्यालय।
. जोन 2 व 6 के लिए पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन :- सामुदायिक केंद्र राजाजीपुरम।
. जोन 3 व 7 के लिए पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन :- कल्याण मंडप महानगर।
. जोन 4 के लिए पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन :- नगर निगम जोन 4 कार्यालय गोमती नगर।
. जोन 5 व 8 के लिए पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन :- सामुदायिक केंद्र बंगला बाजार।
. नगर पंचायत अध्यक्ष व सदस्य नगर पंचायत का नामांकन संबंधित तहसील में होगा।