लखनऊ

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी गिरावट, जानें लखनऊ में आज का रेट

- Lucknow Petrol Diesel Price Today- लखनऊ में गुरुवार 4 नवम्बर 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानें

2 min read
Nov 04, 2021
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी गिरावट, जानें लखनऊ में आज का रेट

लखनऊ. Petrol Diesel Price Today 4 november 2021 दिवाली पर यूपी की जनता की दिवाली मन गई। केंद्र सरकार ने बुधवार को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क पांच रुपए और डीजल पर 10 रुपए कम कर दिए। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल पर 7 रुपए और डीजल पर दो रुपए घटा दिए। जिसके बाद पूरे यूपी में पेट्रोल-डीजल 12-12 रुपए प्रति लीटर सस्ता (Petrol Diesel prices fell Today) हो गया। इस राहत के बाद राजधानी लखनऊ (Know today rate in Lucknow) में गुरुवार 4 नवम्बर को पेट्रोल का दाम 12 रुपए/लीटर घट गया। लखनऊ में आज पेट्रोल का दाम 94.94 रुपए/लीटर हो गया है। वहीं लखनऊ में डीजल का 4 नवम्बर को भाव 86.89 रुपए/लीटर है।

पर बावजूद इसके कुछ पेट्रोल पम्प पर पेट्राल डीजल की कीमतें अलग दिखाई दे रही हैं। सिर्फ 01.49 रुपए की कमी है जब डीजल भी अपना शतक लगाएगा। सितम्बर की 30 तारीख को लखनऊ में पेट्रोल का दाम 98.72 रुपए/लीटर था।

पेट्रोल की कीमत आज Lucknow Petrol Price Today 4 november 2021 :- लखनऊ में पेट्रोल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद (केंद्र सरकार 5 व यूपी सरकार 7 रुपए उत्पाद शुल्क में छूट) गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 94.94 रुपए/लीटर हो गया। 31 अक्टूबर रविवार को पेट्रोल की कीमत 106.21 रुपए/लीटर में बिक रहा है। सितम्बर की 30 तारीख को पेट्रोल का दाम 98.72 रुपए/लीटर था।

डीजल का रेट आज Lucknow Diesel Price Today 4 november 2021 :- लखनऊ में डीजल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद (केंद्र सरकार 10 व यूपी सरकार 2 रुपए उत्पाद शुल्क में छूट) गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 86.89 रुपए/लीटर हो गया। लखनऊ में रविवार 31 अक्टूबर को डीजल का रेट 98.51 रुपए/लीटर हो गया। 30 सितम्बर को लखनऊ में डीजल का रेट 90.26 रुपए/लीटर था।

रेट जानने के लिए एसएमएस या फोन करें :- अपने शहर के पेट्रोल डीजल का भाव मैसेज भेजकर या तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसेज भेजने के लिए BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेजें। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर पर भेजें।

Published on:
04 Nov 2021 09:18 am
Also Read
View All