लखनऊ

Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल की कीमतों नहीं बढ़ रही उपभोक्ता हैरान, जानें लखनऊ में आज का रेट

Lucknow Petrol Diesel Price Today - लखनऊ में मंगलवार 14 सितम्बर 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जानें

2 min read
Sep 14, 2021
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल डीजल की कीमतों नहीं बढ़ रही उपभोक्ता हैरान, जानें लखनऊ में आज का रेट

लखनऊ. Petrol Diesel Price Today 14 september राजधानी लखनऊ में आज दसवां दिन है जब पेट्रोल डीजल की कीमतों में रत्ती भर बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। और नही रेट घटा है। उपभोक्ता हैरान (consumer surprised ) है कि पिछले दिनों जिस तेजी से पेट्रोल डीजल की कीमतें मुंह चिढ़ाकर बढ़ रहीं थी, अब क्या हो गया है। पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है। राजधानी लखनऊ (Know today rate in Lucknow) में मंगलवार 14 सितम्बर को पेट्रोल का दाम 98.27 रुपए/लीटर और लखनऊ में डीजल का 14 सितम्बर को भाव 88.99 रुपए/लीटर है। पेट्रोल डीजल की कीमतें आज दसवां दिन (10th days stable) भी स्थिर रहा।

पेट्रोल की कीमत आज Lucknow Petrol Price Today 14 september 2021 :- लखनऊ में 14 सितम्बर को पेट्रोल की कीमत 98.27 रुपए/लीटर है। 1 सितम्बर को सबसे अधिक पेट्रोल का रेट 98.40 रुपए/लीटर दर्ज किया गया था। अगस्त में पेट्रोल की कीमतें इस कदर बढ़ रहीं थी कि लग रहा था कि पेट्रोल अब 100 रुपए प्रति लीटर बिक ही जाएगा।

डीजल का रेट आज Lucknow Diesel Price Today 14 september 2021:- लखनऊ में आज 14 सितम्बर को लगातार दसवां दिन हो गया है जब डीजल का दाम 88.99 रुपए/लीटर हैं। सितम्बर में लखनऊ में डीजल के रेट में 14 पैसे की गिरावट आई है। वैसे अगस्त माह में 17 अगस्त को डीजल की कीमत सबसे अधिक 90.24 रुपए/लीटर पहुंच गई थी।

भाव जानने के लिए सिर्फ यह करना होगा:- आप अपने शहर का पेट्रोल डीजल का भाव मैसेज भेजकर या तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मैसेज भेजने के लिए BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेजें। HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर पर भेजें।

Published on:
14 Sept 2021 09:30 am
Also Read
View All