किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उनपर मुकदमे किए जा रहे हैं : प्रियंका गांधी
लखनऊ. किसान आंदोलन एक बार फिर से गरमा गया है। भाजपा सरकार किसान आंदोलन शीघ्र खत्म करना चा रही है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहाकि, वे भूल गए हैं कि जितना दबाओगे उससे ज्यादा आवाजें आपके अत्याचार के खिलाफ उठेंगी।
कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, किसान आंदोलन कवर कर रहे पत्रकारों को गिरफ्तार किया जा रहा है, उनपर मुकदमे किए जा रहे हैं। कई जगहों पर इंटरनेट बंद कर दिया है। भाजपा सरकार किसानों की आवाज को कुचलना चाहती है लेकिन वे भूल गए हैं कि जितना दबाओगे उससे ज्यादा आवाजें आपके अत्याचार के खिलाफ उठेंगी।
इससे पहले एक अन्य ट्विट पर भाजपा सरकार को सलाह देती हुईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहाकि, भाजपा सरकार द्वारा पत्रकारों एवं जन प्रतिनिधियों को एफआईआर कर धमकाने का चलन बहुत ही खतरनाक है। लोकतंत्र का सम्मान सरकार की मर्ज़ी नहीं बल्कि उसका दायित्व है। भय का माहौल लोकतंत्र के लिए ज़हर के समान है। भाजपा सरकार ने वरिष्ठ पत्रकारों व जन प्रतिनिधियों को धमकाने के लिए FIR करके लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार किया है।