लखनऊ

पूर्व विधायकों व सांसदों को चुनाव 2022 लड़ाएगी कांग्रेस : प्रियंका गांधी

- कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपनी तरकश का एक तीर निकाला

less than 1 minute read
Jul 18, 2021
Priyanka Gandhi
भगवा उनका निजी रंग नहीं, हिन्दुस्तान की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा का रंग : प्रियंका गांधी

लखनऊ. कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपनी तरकश का एक तीर निकाला और कहाकि, पूर्व विधायक और पूर्व सांसद अगर चुनाव लड़ना चाहेंगे तो पार्टी उन्हें चुनाव मैदान में उतारने से नहीं हिचकेगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और पूर्व पार्टी पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। उनके सुझावों को सुना।

नेता और कार्यकर्ता अब जमीन पर उतर आएं :- प्रियंका गांधी के तीन दिनी लखनऊ दौरे कार्यकर्ता और नेता बेहद उत्साहित हैं। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व जनप्रतिनिधियों, पूर्व शहर व जिलाध्यक्षों और फ्रंटल संगठनों के पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रियंका गांधी ने कहाकि, नेता और कार्यकर्ता अब जमीन पर उतर आएं, जनता के बीच जाकर उनकी परेशानियां सुनें और सरकार की कारस्तानियों को बताएं। और अपने अनुभवों का फायदा मौजूदा कमेटी को पहुंचाएं, ताकि संगठन मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि पार्टी से अधिक से अधिक नौजवान जुड़ने चाहिए, लेकिन वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय रखना है।

फिर से विजय पताका फहरानी हैं :- प्रियंका गांधी ने जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों और पार्टी फ्रंटल विभागों व प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से मिली और बैठक की। अमेठी और रायबरेली के ब्लॉक अध्यक्षों के साथ भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहाकि, आप कांग्रेस पार्टी के मजबूत सिपाही हैं। हम सबको एकजुट होकर एक सेना की तरह काम करते हुए फिर से विजय पताका फहरानी है।

Published on:
18 Jul 2021 11:35 am